'एक्टर के तौर पर ये मेरा आखिरी दशक', क्या रणबीर कपूर एक्टिंग से ले रहे रिटायरमेंट?

0
5

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर खूब चर्चा में हैं। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। लेकिन इसी सफलता के बीच रणबीर के एक बयान ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है।

दरअसल, रणबीर हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क के एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे। वहां उनके साथ फिल्म में सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी भी मौजूद थीं। बातचीत के दौरान रणबीर ने अपने लगातार बिजी शेड्यूल का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह बिना ज्यादा ब्रेक लिए एक फिल्म के बाद दूसरी फिल्म में काम कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर साई पल्लवी भी हैरान रह गईं।

रणबीर कपूर ने क्या कहा? 

रणबीर ने कहा, मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर ये मेरा आखिरी दशक है। उनकी ये बात सुनकर साई पल्लवी के मुंह से अचानक ओह निकल गया। बाद में रणबीर ने अपनी बात को साफ भी किया। उन्होंने कहा कि उनका मतलब उन किरदारों से था, जो उन्हें अब निभाने को मिल रहे हैं। उनका इशारा रामायण जैसी बड़ी और खास फिल्मों की तरफ था, जहां उन्हें अलग तरह के रोल करने का मौका मिल रहा है।

फैंस ने की जमकर अपील

रणबीर का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने उन्हें ऐसा न कहने की अपील की। एक यूजर ने लिखा कि रणबीर अभी सिर्फ 44 साल के हैं, उन्हें अगले 20 साल तक काम करना चाहिए। एक दूसरे फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि रणबीर, चुप हो जाइए, आप 85 साल की उम्र तक एक्टिंग से रिटायर नहीं हो सकते। किसी ने आलिया से उन्हें समझाने की गुजारिश की, तो किसी ने कहा कि वह कम से कम 40 और फिल्में करें और अपनी कला को यूं ही जारी रखें।

अब डायरेक्शन में रखेंगे कदम

वहीं, रणबीर ने ये भी बताया है कि वह अब एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी है। उनका प्लान अगले 2-3 साल में बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म को फ्लोर पर लाने का है। रामायण में रणबीर भगवान राम के किरदार में हैं, साई पल्लवी सीता बनी हैं। यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में हैं। दो भागों में बनी ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो रही है और इसे आईमैक्स में भी दिखाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here