Love and War First Look: खून से सना हाथ, आंखों में जुनून, रणबीर कपूर की फिल्म का फर्स्ट लुक आउट

0
7
Love and War First Look Ranbir Kapoor
X @MoneycontrolH

मुंबई: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ नजर आएंगे। अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। इसी बीच मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक का पोस्टर जारी रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। 

फर्स्ट लुक में क्या खास?  

रिलीज हुए पोस्टर में रणबीर कपूर का बिल्कुल नया और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। वह मूछों में, काला चश्मा लगाए कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे का हाव-भाव काफी गंभीर नजर आ रहे है और उनका एक हाथ खून से सना हुआ दिख रहा है, जो कहानी के इंटेंस होने का अहसास दिलाता है। रणबीर को इस तरह के रफ एंड टफ लुक में पहले कभी नहीं देखा गया, इसलिए फैंस इस पोस्टर को देखकर हैरान भी हैं और बेहद खुश भी। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी एक्टिंग और लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म? 

बता दें, संजय लीला भंसाली की हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी ग्रैंडनेस और बारीकियों का खास ध्यान रखा गया है, जिसकी झलक इस पोस्टर में साफ दिखाई दे रही है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027। सिनेमाघरों में मिलते है।’

क्या होगी फिल्म की कहानी?

बता दें कि ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद यह संजय लीला भंसाली की बड़ी फिल्म है। कई बार इसकी रिलीज डेट टलने की खबरें आईं, लेकिन अब फाइनल डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को पैन इंडिया रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी दिखाया जाएगा। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक वॉर ड्रामा होगी। रणबीर और आलिया की जोड़ी दूसरी बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी, वहीं विक्की कौशल पहली बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here