नई दिल्ली: भारत में सबसे ज्यादा बिक्री ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का अच्छा वक्त त्योहारों में होता है. अगर आप इस दीवाली गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हो तो कुछ ऐसे तरीके है, जिससे आपको गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट मिल सकता है। बता दें, दिवाली के त्योहार आते ही भारत में खरीदारी बढ़ जाती है. क्योंकि जिन लोगो को गाड़ी खरीदनी होती है, वो नवरात्री और दिवाली पर ही अपनी मनपसंद गाड़ी खरीदना पसंद करते है. त्योहारों के सीजन में कार कंपनियां और डीलर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट देते हैं. लेकिन इसका फायदा आप कैसे उठा सकते है चलिए जानते है।
कंपनी के ऑफर पर जरूर नज़र रखें
दिवाली के आस-पास कार कंपनियों के द्वारा खास ऑफर आते हैं और ऐसे में सही ऑफर पर नज़र रखना आपके लिए फायदेमंद होगा. इसमें कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस और दूसरे फायदे शामिल हो सकते हैं. जब भी आप कोई भी गाड़ी खरीदें तो उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफर जरूर चेक करें. खास कर त्योहारों में नवरात्री के लास्ट के तीन दिनों में कंपनी के द्वारा बड़े ऑफर दिए जाते हैं.
आप कुछ कार डीलर्स से बात करें
गाड़ी खरीदते वक्त एक ही शोरूम पर चेक न करें. अपने आस पास के शोरूम के कार डीलर्स की कीमत और मिलने वाले ऑफर्स के बारे में भी बात करें. इससे आपको पता चलेगा की कौन सी कार कम कीमत में मिल सकती है.
पुराना स्टॉक भी चुन सकते है कार
अगर आपको नया मॉर्डल खरीदने की जल्दी नहीं है या ज्यादा भरोसा नहीं है. तो आप पुरानी गाड़ी भी खरीदने की सोच सकते है. पूराने स्टॉक का मतलब कार का खराब होना नहीं होता बल्कि इसका मतलब लंबे समय से स्टोक में रखी गई गाड़ियां होती है. डीलर उन्हें निकालने के लिए उन पर त्योहारों के समय भारी डिस्काउंट देते हैं. ऐसे में आपको कम कीमत पर भी एक अच्छी कार मिल सकती है.
एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाएं
अगर आपके पास पहले से कोई गाड़ी है, जो की खराब है और आप उसे बदलकर नई गाड़ी लेना चाहते है, तो एक्सचेंज ऑफर को भी जरूर चेक करे. आपकी पुरानी कार की वैल्यू नई कार की कीमत में एडजस्ट हो सकती है. कुछ कंपनियां त्योहारों के दौरान एक्सचेंज बोनस भी देती हैं. इसका मतलब है कि पुरानी गाड़ी के बदले आपको नई गाड़ी की कीमतों में आराम मिलेगा। लेकिन अगल-अगल जगह से गाड़ी की कीमत का पता करके तभी कोई फैसला लें.
शोरूम की बजाय बाहर से लें इंश्योरेंस
कार की कीमत केवल खरीदने तक ही सिमित नहीं होती, इसके अलावा उस पर अन्य खर्च भी जुड़ते हैं. ऐसे में जरूरी नहीं कि आप कार खरीदने वाले शोरूम से ही इंश्योरेंस लें, यह पूरी तरह आपके ऊपर निर्भर करता है. अलग-अलग वेबसाइट और बाजार में इंश्योरेंस का प्राइज कंपेयर कर के आप कम दाम पर कार इंश्योरेंस ले सकते हैं. वहीं आप कार की कुछ एक्सेसरीज जैसे फ्लोर मैट, सीट कवर, कार परफ्यूम, बॉडी कवर और कुशन बाहर से खरीद सकते हैं. यह शोरूम के मुकाबले आपको बाहर कम कीमत पर आसानी से मिल जाते हैं.
खरीदने से पहले पूरी कीमत की तुलना करें
दिवाली पर कार खरीदते समय सिर्फ बड़े डिस्काउंट को देखकर फैसला न करें. कार की ऑन-रोड कीमत, इंश्योरेंस, एक्सेसरीज और दूसरे चार्ज की पूरी जानकारी लें. अलग-अलग डीलर्स से कीमत की तुलना करें और सभी ऑफर्स समझने के बाद ही बुकिंग करें. इससे आपको अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बेहतर डील मिल सकती है.












