नई दिल्ली: देश में SUV गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है SUV सेगमेंट में महिंद्रा एक अलग रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसका फायदा महिंद्रा को भी मिल रहा हैं। कंपनी की ग्रोथ को लेकर कंपनी ने साल 2026 के पहले 9 महीनों में SUV बिक्री के मामले में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया हैं। जनवरी से सितंबर 2026 के बीच महिंद्रा ने कुल 5,41,942 SUVs बेची हैं। और पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 4,46,697 SUVs बेची थीं। इस तरह कंपनी की बिक्री में करीब 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। महिंद्रा की SUV बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी की गाड़ियों को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी के पोर्टफोलियो में XUV300, Scorpio, Thar, XUV700, Bolero और कई और भी SUVs शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।
अगस्त में हुआ ज्यादा ग्रोथ
जनवरी से सितंबर 2026 के बीच महिंद्रा की बिक्री हर महीने अच्छी रही हैं। जनवरी में कंपनी ने 63,510 suvs बेचीं, जबकि फ़रवरी में 60,018 यूनाइट की बिक्री हुई। मार्च में यह आंकड़ा 60,272 यूनिट रहा। वहीं अप्रैल और मई में कंपनी ने एक के बाद एक 56,331 और 58,021 SUVs बेचीं। वहीं जून में यह बिक्री बढ़कर 60,393 यूनिट हो गई। जुलाई में 60,048 और अगस्त में 59,257 SUVs । अगस्त में कंपनी को सालाना आधार पर करीब 50 फीसदी की ग्रोथ मिला है।
बता दें, सितंबर 2026 कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिक्री वाला महीना रहा है। इस महीने में महिंद्रा ने 64,092 suvs बेचीं। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 56,233 यूनिट्स बेची थीं।
इलेक्ट्रिक SUV की बढ़ी मांग
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUVs को भी ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जनवरी से सितंबर 2026 के बीच कंपनी ने 50,835 इलेक्ट्रिक SUVS बेची। इनमें BE 6, XEV 9e और XEV 9s जैसे मॉडल शामिल हैं।
महिंद्रा नंबर 2 की रेस में मजबूत
SUV और पैसेंजर व्हीकल बाजार में नंबर-2 की जगह के लिए महिंद्रा और टाटा मोटर्स के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2025 में महिंद्रा ने कुल 6,25,603 यूनिट्स बेचकर नंबर-2 की जगह हासिल की थी। वहीं टाटा मोटर्स 5,78,771 यूनिट्स के साथ तीसरे और हुंडई 5,71,878 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही थी। अब 2026 के पहले 9 महीनों के आंकड़ों को देखते हुए महिंद्रा एक बार फिर मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। फेस्टिव सीजन की बिक्री अभी बाकी है, ऐसे में कंपनी के पूरे साल के आंकड़े और भी बेहतर हो सकते हैं।












