Ganesh Visarjan 2026: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ आज होगी विदाई, जानें विसर्जन का सही तरीका और शुभ मुहूर्त

0
6
Ganesh Visarjan 2026
Pinterest

नई दिल्ली: आज यानी 25 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इसी दिन गणेश उत्सव का समापन होता है और बप्पा को विदाई देने का समय आ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं गणेश विसर्जन की सही विधि और इस साल का शुभ मुहूर्त। गणपति बप्पा को विदा करने से पहले उनकी विधिवत पूजा करनी चाहिए। सबसे पहले भगवान गणेश को तिलक लगाकर दूर्वा अर्पित करें। इसके बाद उन्हें फूल-माला चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। 

पूजा में बप्पा को मोदक या उनकी पसंदीदा मिठाई का भोग लगाना न भूलें। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य मिलकर गणेश जी की आरती करें और घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए प्रार्थना करें। साथ ही, पूजा के दौरान अनजाने में हुई किसी भूल-चूक के लिए बप्पा से क्षमा भी मांगें।

इस विधि से करें गणपति का विसर्जन

आरती संपन्न होने के बाद पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ गणेश प्रतिमा को उठाएं। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ विसर्जन स्थल तक ले जाएं। वहां पहुंचकर विसर्जन से ठीक पहले एक बार फिर गणेश जी की आरती करें, उसके बाद ही श्रद्धापूर्वक प्रतिमा का विसर्जन करें। परंपरा के अनुसार, विसर्जन के समय बप्पा के साथ एक छोटी लाल पोटली में चावल, पंचमेवा और मिठाई बांधकर रखी जाती है, ताकि विदाई की इस यात्रा में भगवान के साथ भोजन भी रहे।

जानें गणेश विसर्जन 2026 का शुभ मुहूर्त

अगर आप आज सुबह विसर्जन करना चाहते हैं, तो सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक का समय शुभ रहेगा। जो लोग सुबह के समय व्यस्त होने के कारण विसर्जन नहीं कर पाएं, वे दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट के बीच भी यह कार्य कर सकते हैं। 

इसके अलावा शाम 4 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक का मुहूर्त भी विसर्जन के लिए उत्तम माना गया है। इन शुभ घड़ियों में श्रद्धा-भाव के साथ बप्पा को विदा करें और उनसे परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के साथ अगले वर्ष फिर पधारने की प्रार्थना करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनभावना टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here