दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, बेटी के हाथों में बेबी शॉक्स थमाकर की अनाउंसमेंट, फैंस बोले- बधाई हो!

0
8

मुंबई: बॉलीवुड से एक और गुड न्यूज सामने आई है। बता दें, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस गुड न्यूज का ऐलान खुद कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज यानी 7 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए किया है, जिसके बाद से फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक बहुत ही क्यूट फोटो  देखी जा सकती है, जिसमें उनकी नन्ही बेटी के हाथों में छोटे-छोटे बेबी शॉक्स हैं।

बता दें, यह वही शॉक्स हैं, जिन्हें पहनाकर कियारा ने अपनी बेटी के जन्म की खबर दी थी। अब उन्हीं शॉक्स को बेटी के हाथ में देकर कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है, जो फैंस को काफी इमोशनल कर रहा है।

कैप्शन में जताया आभार

फोटो के साथ कपल ने कैप्शन देते हुए लिखा, “एक बार फिर से जिंदगी के सबसे बड़े गिफ्ट से हम नवाजे गए हैं। हमारा दिल प्यार और आभार से भर गया है।” जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई। वहीं भूमि पेडनेकर, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा समेत कई सितारों ने कियारा-सिद्धार्थ को शुभकामनाएं दी हैं।

पहले से लगाए जा रहे थे दूसरी प्रेग्नेंसी के कयास 

बता दें कि कियारा की दूसरी प्रेग्नेंसी के कयास पहले से ही लग रहे थे। हाल ही में वह अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में साड़ी में नजर आई थीं, तब उनका थोड़ा बढ़ा हुआ वजन देखकर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इसे किसी फिल्म के रोल के लिए वेट गेन भी बताया था, लेकिन अब खुद एक्ट्रेस ने इस खबर पर मुहर लगा दी है।

2025 में बनी थीं पहली बार मां

कियारा आडवाणी ने 2023 में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी। 2025 में दोनों के घर पहली बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम सरायाह रखा गया। अब 1   साल बाद कपल दूसरे बच्चे का स्वागत करने जा रहा है।

बता दें, हाल ही में दीपिका पादुकोण भी दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। अब कियारा की प्रेग्नेंसी न्यूज ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा पिछली बार फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके अपोजिट साउथ सुपरस्टार यश थे। फिल्म को लेकर काफी बज था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here