Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Samsung से iPhone तक बंपर ऑफर, 40% तक की छूट में सस्ते मिलेंगे ये धांसू फोन

0
8

नई दिल्ली: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Amazon की आने वाली सेल आपके लिए काम की हो सकती है। Amazon Great Indian Festival Sale की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने जा रही है। सेल में मोबाइल और एक्सेसरीज पर कई आकर्षक डील्स देखने को मिलेंगी। Amazon के सेल पेज के मुताबिक, इस कैटेगरी में ग्राहकों को अधिकतम 40 फीसदी तक की छूट का फायदा मिल सकता है। खास बात यह है कि डिस्काउंट का दायरा Samsung से लेकर iPhone और OnePlus जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स तक है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बड़ा ऑफर

प्रीमियम फोन खरीदने वालों के लिए Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर मिलने वाली डील खास हो सकती है। Amazon के सेल पेज पर फोन को 84,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इसे पिछले साल 1,29,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा था। सेल के दौरान ग्राहकों को बैंक ऑफर और दूसरे उपलब्ध लाभों के साथ अतिरिक्त बचत का मौका मिल सकता है।

OnePlus के चाहने वालों के लिए भी सेल में एक खास डील दी गई है। OnePlus Nord N6 को 21,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इसकी मौजूदा कीमत 30,999 रुपये बताई गई है। इसके अलावा बैंक ऑफर का लाभ भी मिल सकता है, जिससे प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।

iPhone 16 पर ‘डील ऑफ द ईयर’

Apple के फोन पसंद करने वालों के लिए iPhone 16 भी सेल का हिस्सा है। Amazon ने इसे लेकर ‘डील ऑफ द ईयर’ का दावा किया है। सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद फोन को 71,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत हाल ही में बढ़कर 89,900 रुपये हुई है। ऐसे में सेल के दौरान मिलने वाला ऑफर iPhone खरीदने वालों के लिए आकर्षक हो सकता है।

गेमिंग और दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन लेने वालों के लिए iQOO 15R पर भी ऑफर है। Amazon के मुताबिक, सेल में यह स्मार्टफोन 46,499 रुपये में मिल सकता है, जबकि इसकी मौजूदा कीमत 53,999 रुपये है। Amazon की इस सेल में अलग-अलग स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और अन्य शर्तें लागू हो सकती हैं। इसलिए खरीदारी से पहले फोन की कीमत, एक्सचेंज ऑफर, बैंक डिस्काउंट और उपलब्ध स्टॉक की जानकारी जरूर जांच लें। सेल शुरू होने के बाद वास्तविक कीमत में बदलाव भी संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here