हिसार में 24 अक्टूबर को होगा ‘DESIVERSE’ का भव्य आयोजन, परमीश वर्मा देंगे लाइव प्रस्तुति

0
11

हिसार: हिसार में लाइव म्यूजिक और मनोरंजन के शौकीनों के लिए 24 अक्टूबर 2026 को ‘DESIVERSE’ नाम से एक भव्य म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया जाएगा। सेवन स्काइज रिसॉर्ट्स एवं सरस्वती जेवर महल द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम में पंजाबी गायक एवं कलाकार परमीश वर्मा लाइव परफॉर्म करेंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेवन स्काइज रिसॉर्ट्स के मालिक करण गर्ग ने आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का स्थान, समय और कलाकार 

यह कार्यक्रम शनिवार, 24 अक्टूबर को सेवन स्काइज रिसॉर्ट्स, लांधड़ी टोल प्लाजा के नजदीक, हिसार में आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। परमीश वर्मा की लाइव परफॉर्मेंस के साथ डीजे मुनेका भी अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिसार और आसपास के क्षेत्र के लोगों को लाइव म्यूजिक और मनोरंजन का विशेष अनुभव प्रदान करना है।

पार्टनर्स और सहयोगी संस्थाएं  

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं और पार्टनर्स का सहयोग मिल रहा है। आयोजन के पावर्ड बाय पार्टनर काको बाय आहूजा ग्लास हैं। इसके अलावा हरियाणा डोर्स, इंडोटेक एलिवेटर्स एसोसिएट स्पॉन्सर हैं। डिजाइनिंग पार्टनर डिजाइनर डेस्क एवं हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) मार्केटिंग पार्टनर और न्यू एज इन्फ्लुएंसर्स डिजिटल पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। इसी कड़ी में वॉल्ट सिक्योरिटीज सिक्योरिटी पार्टनर, रॉयल इवेंट्स हिसार इवेंट पार्टनर, द वेडिंग डेस्टिनेशन फोटोग्राफी पार्टनर, कैंपा श्योर एवं कैंपा एक्स्ट्रा बेवरेज पार्टनर्स तथा 94.5 माय एफएम (94.5 MY FM) रेडियो पार्टनर के रूप में कार्यक्रम से जुड़े हैं। आयोजकों के अनुसार, विभिन्न पार्टनर्स के सहयोग से कार्यक्रम को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

टिकट बुकिंग और अपील 

कार्यक्रम के टिकट ऑनलाइन BookMyShow और District by Zomato के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। इसके अलावा, दर्शकों की सुविधा के लिए ऑफलाइन टिकट सनसिटी मॉल, HiDM अर्बन एस्टेट और शिव कैटरर्स, न्यू ग्रेन मार्केट, हिसार से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजकों ने हिसार और आसपास के क्षेत्र के संगीत प्रेमियों से इस म्यूजिकल इवेंट में शामिल होकर शाम को यादगार बनाने की अपील की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित लोग 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीनू गर्ग, करण गर्ग, पारुल आहूजा, तनुज सिंगला, अमन सिंघल, रितिक कक्कड़, मन्नी ढिल्लों और मनमोहन सिंगला ने शिरकत की।

Reported by: Praveen Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here