रतिया: शक्ति नाटक क्लब रतिया द्वारा हर वर्ष की तरह बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा ग्राउंड, शक्ति नगर रतिया में आयोजित भव्य रामलीला का शनिवार रात्रि को शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि के तहत पंजाबी सभा के अध्यक्ष सतीश हांडा ने शिरकत करते हुए रिबन काटकर रामलीला की शुरुआत की कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद बंसल द्वारा की गई वही इससे पहले रामलीला के मंच पर शहर के सभी मंदिरों के पुजारियों द्वारा अब हनुमान चालीसा किया गया व समाजसेवी भीष्म भटेजा द्वारा बालाजी महाराज की झंडा रसम का भी आयोजन किया मुख्य अतिथि सतीश हांडा ने कहा कि रामलीला मंचन आमजन को भगवान श्री राम के आदर्शों, मर्यादा और संस्कारों के प्रति प्रेरित करती है उन्होंने भगवान श्री राम के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी
प्रथम दिन श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति का मार्मिक प्रसंग
रामलीला मंचन के प्रथम दिन श्रवण कुमार अपने अंधे और वृद्ध माता-पिता (शांतनु और ज्ञानवती) को कांवड़ में बैठाकर तीर्थ यात्रा पर ले जाते हैं, जो उनके मातृ-पितृ भक्ति के आदर्श को दर्शाता है माता-पिता की प्यास बुझाने के लिए जब श्रवण सरयू नदी में कलश डुबोते हैं, तो पानी की गड़गड़ाहट सुनकर शिकार पर निकले राजा दशरथ उसे किसी हिंसक पशु की ध्वनि समझ लेते हैं और शब्दभेदी बाण चला देते हैं।
तीर लगने के बाद घायल श्रवण दशरथ को अपना परिचय देते हैं और अपने प्यासे माता-पिता को जल पिलाने का आग्रह करते हुए प्राण त्याग देते हैं। जब पश्चाताप से भरे दशरथ जल लेकर पहुंचते हैं और सत्य बताते हैं, तो श्रवण के माता-पिता विलाप करते हुए प्राण त्यागने से पहले दशरथ को श्राप देते हैं कि उनकी मृत्यु भी इसी प्रकार पुत्र के वियोग में तड़प-तड़पकर होगी। मंच पर यह दृश्य अत्यंत भावुक और मार्मिक होता है, जो दर्शकों को माता-पिता के प्रति कर्तव्य और कर्मफल के सिद्धांत का संदेश देता है।
गणमान्य अतिथि मौजूद, बेस्ट कलाकार अवार्ड की घोषणा
रामलीला मंचल में प्रथम दिन गण मान्य अतिथियों के तहत नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान ज्ञानचंद चोपड़ा, संयोजक विज्ञान सागर बाघला, रघुनाथ मंदिर कमेटी के प्रधान,सुभाष चुघ, हनुमान मंदिर कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम चोपड़ा, पंजाबी सभा के महासचिव कृष्ण तनेजा, शिव दल लंगर कमेटी के प्रधान पुजारा लाल चुघ, डॉ हंसराज , हरबंस खन्ना, विक्की मेहता ,बलराज मोंगा, हरबंस मेहता, दिनेश तनेजा, शिव वधवा, प्रवीण तनेजा, प्रेम चिल्लाना, धर्मेंद्र गोस्वामी, कपिल आनंद, मंडेर इंटरप्राइजेज के संचालक विक्की मंडेर सहित अन्य अतिथि मौजूद थे रामलीला के प्रथम दिन चोपड़ा टीवी कॉर्नर के संचालक सतीश चोपड़ा ने कहा कि उनके द्वारा हर रोज बेस्ट कलाकार अवार्ड दिया जाएगा
मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
रामलीला मंचन के प्रथम दिन संपूर्ण होने पर मुख्य अतिथियों को शक्ति नाटक क्लब के कमेटी प्रधान राजेश सेतिया ,रवि मिढा,अंशुल बत्रा, लवली गिल्होत्रा, सचिन ललित , करनैल सिंह,अनिल रूखया, दिनेश कक्कड़, रमेश जताना व अन्य सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया












