नई दिल्ली: दिल्ली के प्रेस क्लब में गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जमकर हंगामा हुआ। CJP नेता अभिजीत दीपके और आइसा प्रमुख नेहा बोरा जब मीडिया को संबोधित कर रहे थे, तभी भीड़ में से कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और ‘बंद करो, दफा हो जाओ’ के नारे लगाने लगे।
सौरभ दास और आशुतोष रांका गिरफ्तार?
बताया जा रहा है कि CJP के सह संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर अवैध तरीके से घुसने और बेल बॉन्ड उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके समर्थन में CJP ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का ऐलान किया है। इसी कार्यक्रम को लेकर स्टूडेंट यूनियन और सिविल सोसाइटी के साथ प्रेस क्लब में यह संयुक्त प्रेस वार्ता बुलाई गई थी।
Delhi: A ruckus broke out during a press conference by AISA president Neha Bora, CJP founder Abhijeet Dipke and others https://t.co/T96z0wEBcx
— IANS (@ians_india) October 15, 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब आइसा प्रमुख नेहा बोरा अपनी बात रख रही थीं, तभी पत्रकारों की भीड़ के बीच से विरोध की आवाजें आने लगीं। पूरा लॉन पत्रकारों से भरा था, अचानक हुए हंगामे से सभी का ध्यान पीछे की तरफ चला गया। नेहा ने शांत करने की कोशिश की और प्रेस क्लब प्रबंधन से हंगामा कर रहे लोगों को बाहर निकालने की अपील की।
दीपके ने कहा- 50-100 रुपये के लिए आए हैं
इस पर अभिजीत दीपके ने माइक संभाला और तंज कसते हुए कहा कि ये लोग पैसे के लिए हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “इनको 50-100 रुपये का नोट दे दीजिए, जिसके लिए ये आए हैं। प्रेस क्लब वालों से कहता हूं इन्हें 50-100 का नोट देकर बाहर कर दीजिए।” नेहा बोरा ने भी कहा कि इन्हें एक कोने में करने दीजिए, आप लोग कवर करिए। ये स्टूडियो में जो सीखते हैं, वही यहां कर रहे हैं।
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
दीपके ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “जब से यह खुलासा हुआ कि ज्ञानेश कुमार सिर्फ अपने पॉलिटिकल मास्टर की सुन रहे हैं, तब से नरेंद्र मोदी ने पूरी सिस्टम की मशीनरी उन्हें बचाने में लगा दी है। एक ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए युवाओं को सड़कों पर घसीटा जा रहा है। नेता विपक्ष, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं को हिरासत में लिया गया। रेलवे और मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए, जम्मू-कश्मीर और नक्सल इलाकों से फोर्स बुला ली गई। दिल्ली को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर जैसा बना दिया गया है।”
दीपके ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, जब से यह खुलासा हुआ कि ज्ञानेश कुमार सिर्फ अपने पॉलिटिकल मास्टर की सुन रहे हैं, तह से नरेंद्र मोदी ने पूरी सिस्टम की मशईनरी उन्हें बचाने में लगा दी है।












