दिनभर रील्स देखो और सैलरी लो, उदयपुर की कंपनी ने निकाली अनोखी की नौकरी, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने किया अप्लाई

0
5

नई दिल्ली: दिवाली पर अगर आप सोच रहे हैं कि काश रील्स देखने के भी पैसे मिलते, तो उदयपुर की एक कंपनी ने आपकी ये इच्छा पूरी कर दी है। उदयपुर से चलने वाली कंपनी इन्फ्लुइश ने एक ऐसी अनोखी नौकरी निकाली है, जिसमें काम ही यही है कि दिनभर ऑफिस में बैठकर इंस्टाग्राम रील्स देखो और बताओ कि क्या ट्रेंड कर रहा है।

कंपनी के सीईओ संकल्प नाग ने अपने सभी कर्मचारियों के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर इस नौकरी के बारे में बताया है। 26 साल के फाउंडर ने वीडियो में कहा, “अगर आपको इंस्टाग्राम चलाने में बहुत मजा आता है, तो हम आपको इसी चीज के पैसे देंगे। हमें एक डूमस्क्रॉलर चाहिए, जो दिनभर बैठकर सिर्फ रील्स स्क्रॉल करेगा और हमें बताएगा कि इंस्टाग्राम पर क्या वायरल हो रहा है।”

उन्होंने अप्लाई करने का तरीका भी बेहद आसान रखा है। वीडियो पर कमेंट में सिर्फ ‘हाय’ लिखना है। अगर आप उदयपुर से हैं, तो कंपनी की तरफ से आपको अप्लाई करने का लिंक मैसेज कर दिया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

इस नौकरी के लिए अप्लाई करने के लिए आपको gangsofstartup नाम वाले इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाना होगा। वहां बायो में हायरिंग का गूगल फॉर्म दिया गया है। फॉर्म में अपना नाम, फोन नंबर और पता भरना होगा।

इसके साथ ही आपको ये भी बताना होगा कि आप फुल टाइम करना चाहते हैं या इंटर्नशिप। किस पोजीशन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, ये भी लिखना होगा। अपनी अभी की और उम्मीद वाली सैलरी भी बतानी होगी। आखिर में अपना रिज्यूमे अपलोड करके फॉर्म सब्मिट कर दीजिए। अगर आपका सीवी पसंद आया, तो कंपनी की तरफ से आपको जवाब आ जाएगा।

वीडियो हुआ वायरल

4 नवंबर को इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इस नौकरी के लिए फॉर्म मांगा है।  लोग इस नौकरी को लेकर काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “ये जॉब तो मेरे लिए ही बनी है।” दूसरे ने लिखा, “बस इसी नौकरी की तलाश थी।” तीसरे ने कहा, “ये तो सपनों वाली नौकरी जैसी लग रही है।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “मुझे हायर कर लो, बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड भी ले जाऊंगा।” फिलहाल ये नौकरी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। लोग इसे अपनी ड्रीम जॉब बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here