नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ केंद्रीय जिला पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। नबी करीम और पहाड़गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर कुल 19 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
हॉलीवुड स्पा पर छापा, नौ आरोपी गिरफ्तार
पहली कार्रवाई नबी करीम थाना क्षेत्र में देशबंधु गुप्ता रोड स्थित हॉलीवुड स्पा पर की गई। मध्य जिला डीसीपी रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक नीरज राठी को यहां कथित देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर 14 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला और नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में स्पा की संचालिका प्रीति इमान अली प्रबंधक रिजवान अली और सात अन्य व्यक्ति शामिल हैं। इस मामले में प्राथमिकी संख्या 473/26 के तहत अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 में मामला दर्ज किया गया है।
पहाड़गंज में भी पुलिस का शिकंजा
दूसरी कार्रवाई पहाड़गंज थाना क्षेत्र के देशबंधु गुप्ता रोड स्थित न्यू लेटेस्ट यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा में हुई। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान कथित अवैध गतिविधियां सामने आईं। मौके से पांच महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि आरोपी शकील अहमद (46) को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में प्राथमिकी संख्या 452/2026 दर्ज की गई है।
पुलिस टीमों ने संभाला मोर्चा
नबी करीम की कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज राठी, महिला उपनिरीक्षक सोनी लाल, सहायक उपनिरीक्षक शेषनाथ पांडेय सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं, पहाड़गंज की टीम में उपनिरीक्षक प्रगति, साहिल, एस.एन. ओझा, हेड कांस्टेबल संदीप, विजय पाल और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के अनुसार दोनों मामलों में साक्ष्य कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन सार्थक पहल हैं। गतका जैसी पारंपरिक खेल विधाएं युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया और गुरु नानक डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ-साथ समाज में खेल संस्कृति को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रतियोगिता स्थल पर विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों की उपस्थिति से लघु भारत के दर्शन हो रहे हैं। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि देश की सांस्कृतिक परंपराओं को जानने, आपसी सद्भाव बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया तथा डॉ. राजेंद्र और बलविंदर सहित आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की।
Reported By: Pankaj Rai












