Asian Para Games में भारत का डबल धमाल, दीप्ति ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, प्रदीप ने दिलाया सिल्वर

0
6

नई दिल्ली: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स ने मंगलवार को दमदार प्रदर्शन किया। भारत की स्टार धावक दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। साथ ही उन्होंने नया गेम्स रिकॉर्ड भी बना दिया। तेलंगाना की 23 वर्षीय दीप्ति ने फाइनल रेस में 56.36 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने एशियन पैरा गेम्स का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दीप्ति का यह प्रदर्शन बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि वह पहले से ही वर्ल्ड चैंपियन हैं। वह 2024 पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड और पैरालंपिक में इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

जापान की नीना कानो ने जीता सिल्वर

इस रेस में जापान की नीना कानो ने 58.92 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि उनकी ही देश की अकाने काटो 1 मिनट 0.26 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। बता दें कि T20 कैटेगरी में बौद्धिक दिव्यांगता वाले एथलीट हिस्सा लेते हैं। इस वर्ग के खिलाड़ियों को रेस के दौरान एकाग्रता बनाए रखने, निर्देश समझने और रणनीति पर अमल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद दीप्ति ने शानदार दौड़ लगाकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।

जैवलिन में भारत को दोहरी सफलता

दूसरी तरफ पुरुषों की जैवलिन थ्रो F53/54 स्पर्धा में भी भारत को दो पदक मिले। प्रदीप कुमार ने 27.45 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल जीता। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और एशियन पैरा गेम्स में उनका लगातार दूसरा सिल्वर है।

वहीं, आयुष वर्मा ने 17.88 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। रजा पॉइंट्स सिस्टम के आधार पर उन्हें तीसरे स्थान पर रखा गया। इस तरह एक ही इवेंट में भारत ने दो मेडल जीतकर डबल धमाल मचाया। दीप्ति और दोनों जैवलिन थ्रोअर्स की इस सफलता से एशियन पैरा गेम्स में भारत का पदक अभियान और मजबूत हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here