मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्रा की मौत, फंदे से लटका मिला शव

0
6

मुजफ्फरनगर: 19 अक्टूबर ।मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष की छात्रा शगुन सैनी (24) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। हरियाणा के कैथल की रहने वाली छात्रा की मौत की सूचना से कॉलेज परिसर में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल का निरीक्षण और फोरेंसिक टीम की जांच

घटना 19 अक्टूबर रात 9 बजे के आसपास की है। हॉस्टल के कमरे में छात्रा का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही, रूम पार्टनर ने दी सूचना  

पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक शगुन की रूम पार्टनर जिया जब आई तो रुम का दरवाजा अंदर से बन्द था काफी देर तक जब दरवाजा नही खुला तो रुम पार्टनर ने खिड़की से देखा तब पता चला कि शगुन फांसी के फन्दे पर लटकी हुई है।जिसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Reported by: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here