IND vs NZ 1st T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया, जानें पहले मुकाबले की संभावित प्लेइंग XI

0
9

नई दिल्ली: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में गुरुवार, 22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के बाद सबकी नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर टिकी हैं।

बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के कंधों पर रहने की उम्मीद है। भुवनेश्वर आक्रमण की अगुवाई करेंगे और अर्शदीप का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। तीसरे तेज गेंदबाज के लिए प्रिंस यादव और मयंक यादव के बीच मुकाबला है। मौजूदा समीकरणों में प्रिंस यादव को प्राथमिकता मिल सकती है। टीम के पास शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर भी हैं, लेकिन दोनों को एक साथ जगह मिलती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

स्पिन में वरुण की वापसी, कुलदीप बाहर?

चोट से उबरकर लौट रहे वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग-11 में वापसी तय मानी जा रही है। वे चोट के कारण एशियन गेम्स 2026 और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाए थे। उनकी वापसी से कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है। ऑलराउंडर नमन धीर को भी जगह मिलने की उम्मीद है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के सभी पांच टी20 मैच खेले थे। अक्षर पटेल के लिए अंतिम एकादश में जगह बनाना आसान नहीं होगा।

बल्लेबाजी में किसे मिलेगा मौका

सलामी जोड़ी के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर टीम मैनेजमेंट एक बार फिर भरोसा जता सकता है। इसके बाद ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा मध्यक्रम संभालेंगे। श्रेयस कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी अहम भूमिका निभाएंगे। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से चर्चा में रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहले मुकाबले में मौका मिलना मुश्किल दिख रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती। बेंच: शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव।

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here