मुजफ्फरनगर: कल शुक्रवार को खालापार थाना क्षेत्र में गुरुवार को मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे सुफियान नाम के युवक पर तीन लोगों ने कथित तौर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आठ महीने पुरानी रंजिश में हमले का आरोप, पहले भी हुआ था विवाद
घायल के पिता मौहम्मद शाहिद के अनुसार, करीब आठ महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद समाज के जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया था। आरोप है कि समझौते के बावजूद विपक्षी पक्ष लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते सुफियान पर दोबारा हमला किया गया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार, आरोपियों से जान का खतरा बताया
घटना के बाद परिजनों ने खालापार थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से अपने बच्चों की जान को खतरा बताते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।
Reported By: Rohit











