अंतरिक्ष से दिखी धरती की अनोखी आतिशबाजी, दिवाली पर शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया शानदार वीडियो

0
6

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से धरती का खूबसूरत वीडियो साझा किया। इसमें बादलों के बीच चमकती बिजली पटाखों जैसी दिखाई दे रही है। उन्होंने इस नजारे को ‘प्रकृति की अपनी आतिशबाजी’ बताते हुए लोगों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्लीः दिवाली का त्योहार आते ही चारों तरफ दीये, रंगीन लाइटें और पटाखों की चमक दिखाई देने लगती है। लेकिन इस बार भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने लोगों को रोशनी का एक ऐसा नजारा दिखाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने अंतरिक्ष से धरती का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बादलों के बीच बिजली चमकती नजर आ रही है। अंधेरे में अचानक फैलती रोशनी बिल्कुल ऐसी लगती है, जैसे आसमान में पटाखे फूट रहे हों। शुभांशु ने इस खूबसूरत दृश्य को ‘प्रकृति की अपनी आतिशबाजी’ बताया और दिवाली के मौके पर लोगों को धनतेरस की शुभकामनाएं भी दीं।

दिवाली से क्यों जोड़ा इस नजारे को?

शुभांशु ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि दिवाली उनका पसंदीदा त्योहार है। उन्हें इस त्योहार की रोशनी और आतिशबाजी काफी पसंद है। उन्होंने बताया कि जब वह अंतरिक्ष में थे, तब उन्होंने धरती की ओर देखते हुए यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। बादलों के बीच बिजली की चमक देखकर उन्हें ऐसा लगा, जैसे प्रकृति भी अपने अंदाज में रोशनी का त्योहार मना रही हो, यानि कि दिवाली मना रही हो। यही वजह थी कि उन्होंने दिवाली के खास मौके पर इस वीडियो को लोगों के साथ साझा किया और दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। जमीन से देखने पर बिजली की चमक कुछ पलों के लिए आसमान को रोशन कर देती है, लेकिन जब अंतरिक्ष से देखा गया तो बिल्कुल, अलग ही इसका नजारा  दिखाई देता है। बादलों के भीतर या उनके बीच होने वाली बिजली अंधेरे में तेज रोशनी पैदा करती है। ऊपर से देखने पर यह चमक पटाखों जैसी दिखाई देती है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) धरती से करीब 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगाता है। यहां से अंतरिक्ष यात्रियों को समुद्र, पहाड़, शहरों की रोशनी और मौसम के कई अनोखे नजारे देखने को मिलते हैं। वीडियो में दिख रही चमक दिवाली के पटाखे  नहीं, बल्कि प्राकृतिक बिजली है।  जो आसमान से देखने में बिल्कुल अलग दिखाई पाड़ रहा है।

कौन हैं शुभांशु शुक्ला?

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन हैं। वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय और अंतरिक्ष में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में अंतरिक्ष यात्रा की थी। शुभांशु ने 25 जून 2025 को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा शुरू की थी। इस मिशन में अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री भी शामिल थे। उन्होंने ISS पर करीब दो सप्ताह बिताए और कई वैज्ञानिक प्रयोग किए और ये कोई पहली बार नहीं है जब शुभांशु ने ऐसा कुछ शेयर किया हो वो इससे पहले भी अंतरिक्ष से भारत और उसके शहरों की रात में चमकती रोशनी के वीडियो साझा कर चुके हैं। पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहर ऊपर से तारों की तरह चमकते दिखाई देते हैं। उनका नया वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि हमारी धरती अंतरिक्ष से कितनी खूबसूरत नजर आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here