तीसरे T20 से भी बाहर हुए ईशान किशन, BCCI ने किया बड़ा ऐलान, जानें किसे मिली उनकी जगह

0
6

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को लगातार झटके लग रहे हैं। चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। पहले मैच में चोट लगने के बाद वह दूसरा मैच मिस कर चुके थे, अब वेलिंग्टन में होने वाला तीसरा मैच भी नहीं खेल पाएंगे। ईशान का बाहर होना भारत के लिए बड़ा नुकसान है, क्योंकि वह इस वक्त टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं।

पहले मैच में लगी थी चोट

ईशान किशन को पहले टी20 मैच के दौरान चोट लगी थी। इसी वजह से बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना पड़ा था। तिलक वर्मा को नंबर-3 पर प्रमोट किया गया था, जबकि ईशान मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए थे। मैच के अगले दिन बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया था कि ईशान पूरी तरह फिट नहीं हैं और दूसरा मैच मिस कर सकते हैं। इसके कुछ घंटों बाद ही बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर उनके बाहर होने की पुष्टि कर दी थी।

कुमार कुशाग्र को मिला मौका

ईशान के बाहर होते ही बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया था। कुशाग्र को शुरुआत में सिर्फ दूसरे टी20 के लिए बैकअप के तौर पर जोड़ा गया था, लेकिन वह क्राइस्टचर्च से टीम के साथ वेलिंग्टन भी गए। तभी से कयास लग रहे थे कि ईशान तीसरा मैच भी नहीं खेलेंगे और कुशाग्र ही बैकअप विकेटकीपर बने रहेंगे।

BCCI ने दी आधिकारिक जानकारी

बीसीसीआई ने सोमवार 26 अक्टूबर की सुबह अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी दी। बोर्ड ने कहा, “ईशान किशन पहले टी20 के दौरान लगे लो-ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन से अच्छी तरह उबर रहे हैं। उन्हें अभी मैच फिटनेस हासिल करनी है और वह 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में होने वाले तीसरे टी20 से बाहर हो गए हैं। BCCI मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है। कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 के लिए टीम के साथ बने रहेंगे।” टीम मैनेजमेंट ईशान को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता और उन्हें पूरी रिकवरी का समय देना चाहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here