हरियाणा: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर रतिया ने 54 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ बुग्गी पुत्र जगरूप सिंह निवासी गांव बहमनवाला को गिरफ्तार किया है।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
डोडा पोस्त की बरामदगी का ब्यौरा
थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शिशपाल ने बताया कि 10 मई 2026 को पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव महमड़ा निवासी हेतराम उर्फ हेतु डोडा पोस्त की तस्करी में संलिप्त है और भुंदड़वास क्षेत्र में भाखड़ा मेन ब्रांच नहर की पटरी के समीप डोडा पोस्त छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए नहर पटरी के पास निगरानी शुरू की।इस दौरान पुलिस टीम ने आरोपी हेतराम उर्फ हेतु को दो प्लास्टिक कट्टों के पास से काबू किया था। नियमानुसार तलाशी लेने पर दोनों कट्टों से कुल 54 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था।
मुकदमा दर्ज और आगे की जांच
इस संबंध में थाना सदर रतिया में मुकदमा न0102 दिनाँक 10.05.2026 15C,27A,61,85 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए अब चौथे आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ बुग्गी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ के माध्यम से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।मामले की गहनता से जाँच जारी है।
Reported By: Rimpi Jindal












