करवाचौथ के रंग में रंगा एमसीडी मुख्यालय, मेहंदी की खुशबू और परंपराओं की चमक से सजा सिविक सेंटर

0
6

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में मंगलवार को करवाचौथ का त्योहार उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ मनाया गया। महिलाओं की चहल-पहल, हाथों में सजती मेहंदी और रंग-बिरंगी चूड़ियों की खनक ने पूरे परिसर को उत्सवी माहौल में सराबोर कर दिया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की महिला कर्मचारियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और त्योहार की खुशियां साझा कीं।

स्थायी समिति अध्यक्ष ने दीं करवाचौथ की शुभकामनाएं

एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्य शर्मा ने महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष और निगम पार्षद रेखा रानी द्वारा आयोजित करवाचौथ समारोह एवं मेहंदी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने महिला कर्मचारियों से मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ उत्सव की खुशियां बांटीं। कार्यक्रम में कपड़ों, मेहंदी, चूड़ियों, बैग और अन्य सामान के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। महिलाओं ने खरीदारी के साथ मेहंदी लगवाने का आनंद लिया। पारंपरिक परिधानों और उत्साह से भरे माहौल ने कार्यक्रम को खास बना दिया। सिविक सेंटर में सजा यह आयोजन भारतीय संस्कृति, आपसी मेलजोल और त्योहारों से जुड़े भावनात्मक रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर पेश करता नजर आया।

परंपराओं से जुड़ाव, महिलाओं के बीच बढ़ेगा अपनापन

स्थायी समिति अध्यक्ष सत्य शर्मा ने कहा कि करवाचौथ जैसे त्योहार भारत की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक साथ आने सामाजिक संबंध मजबूत करने और त्योहारों की खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रेखा रानी ने कहा कि करवाचौथ आस्था, परंपरा और आपसी स्नेह से जुड़ा विशेष पर्व है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने और मिल-जुलकर उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here