डॉ. मीना सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में महिला मंडल पंजाबी बाग का भव्य आयोजन, प्रतिभा और आत्मविश्वास का दिखा संगम

0
5

नई दिल्ली: रंग-बिरंगी पोशाकें, डांडिया की खनकती धुनें, मनोरंजक खेल और महिलाओं के चेहरे पर खिलती मुस्कान। कुछ ऐसा ही उत्साह देखने को मिला महिला मंडल पंजाबी बाग (पंजी.) के ‘नारी महोत्सव एवं डांडिया उत्सव’ में, जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों से समारोह को यादगार बना दिया।

डांडिया की धुन पर थिरकीं महिलाएं

‘पंखुड़ी एक उड़ान’ पहल के अंतर्गत मंगलवार को लॉरेंस रोड स्थित ब्रिटानिया चौक के हेरिटेज बैंक्वेट में शाम चार बजे से रात आठ बजे तक इस भव्य समारोह का आयोजन किया गया। महिला मंडल की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. मीना सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समारोह में नीमा अग्रवाल, राजीव अग्रवाल और डॉ. अनिल कुमार मित्तल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही। डांडिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। वहीं, मनोरंजक खेलों, आकर्षक स्टॉलों, नए सदस्यों के सम्मान और उपहारों ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

सशक्तिकरण को मिला मंच

महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने आत्मविश्वास बढ़ाने और आपसी मेलजोल के साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करना रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब महिलाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलता है तो उनकी प्रतिभा समाज में नई पहचान बनाती है। डॉ. मीना सुभाष गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तीकरण आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजनों की अहमियत बताई।कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल पंजाबी बाग की कोर कमेटी, सलाहकार समिति और समस्त कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here