आधी रात को छुट्टे पैसों के लिए भटकता रहा Blinkit डिलीवरी पार्टनर, Reddit पर वायरल हुई ग्राहक की शर्मनाक हरकत

0
7

नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग और क्विक कॉमर्स की वजह से अब घर बैठे कुछ ही मिनटों में जरूरत का सामान मिल जाता है। लेकिन इस सुविधा को लोगों तक पहुंचाने वाले डिलीवरी पार्टनर्स को किन परेशानियों से गुजरना पड़ता है, इस पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता। सोशल मीडिया पर सामने आई एक घटना ने इसी मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है। यहां Blinkit के एक डिलीवरी पार्टनर को आधी रात में सिर्फ छुट्टे पैसों के इंतजाम के लिए दुकानों के चक्कर लगाने पड़े।

यह मामला Reddit के r/Blinkit कम्युनिटी में शेयर की गई एक पोस्ट से सामने आया है। एक यूजर ने ‘Delivery riders should be respected’ शीर्षक से पोस्ट लिखकर अपना अनुभव साझा किया। यूजर के मुताबिक, उन्होंने पिछली रात करीब एक बजे कुछ स्नैक्स ऑर्डर किए थे। जब सामान लेकर डिलीवरी पार्टनर उनके घर पहुंचा, तो वह काफी परेशान दिखाई दे रहा था।

Delivery riders should be respected
by u/Icy-Detective7676 in blinkit

छुट्टे पैसों के लिए ग्राहक ने किया परेशान

यूजर ने बताया कि बातचीत के दौरान डिलीवरी पार्टनर ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया। उसके मुताबिक, इससे पहले एक ग्राहक ने कैश में भुगतान करने के दौरान छुट्टे पैसे न होने पर उससे बहस की थी। डिलीवरी एजेंट ने ग्राहक को ऑनलाइन पेमेंट करने का विकल्प भी दिया, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

इसके बजाय ग्राहक ने डिलीवरी पार्टनर से ही बाकी रकम लौटाने के लिए खुले पैसों का इंतजाम करने को कहा। ऐसे में एजेंट को रात के समय आसपास दुकानें तलाशनी पड़ीं, ताकि वह ग्राहक को बचे हुए पैसे वापस कर सके। देर रात अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं, इसलिए उसके लिए यह काम और मुश्किल हो गया। Reddit यूजर ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऑनलाइन पेमेंट के जरिए आसानी से सुलझाई जा सकने वाली बात के लिए डिलीवरी पार्टनर को इतनी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने लोगों से अपील की कि डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों के साथ सम्मान से पेश आएं और उनकी मुश्किलों को भी समझें।

Reddit पर लोगों ने ग्राहक के व्यवहार की आलोचना की

पोस्ट सामने आने के बाद कई यूजर्स ने भी ग्राहक के रवैये पर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि डिलीवरी पार्टनर्स भी आम लोगों की तरह अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए मेहनत करते हैं। ऐसे में उनके साथ बेवजह बहस करना या उन्हें परेशान करना गलत है। कुछ यूजर्स ने क्विक कॉमर्स के चलन पर भी चिंता जताई। उनका मानना था कि 10 मिनट में सामान पहुंचने की सुविधा ने लोगों को डिलीवरी वर्कर्स की मेहनत को नजरअंदाज करने का आदी बना दिया है। इस घटना के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि सुविधा का लाभ लेते समय डिलीवरी पार्टनर्स के सम्मान का ध्यान रखना कितना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here