बच्चों को बोला ‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने सच में खिला दी, लौकी की सैंडल देख लोग बोले – ये डांट नहीं, डिश है

0
5
Video of slipper-shaped fritters made from bottle gourd goes viral
AI Generated

नई दिल्ली: बच्चों को हरी सब्जी खिलाना हर मां के लिए एक बड़ी जंग जैसा होता है। खासकर लौकी का नाम सुनते ही बच्चे मुंह बना लेते हैं। लेकिन एक क्रिएटिव मां ने इस रोज की टेंशन का ऐसा मजेदार हल निकाला कि उसका वीडियो अब पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस मां ने लौकी से चप्पल के आकार के कुरकुरे पकौड़े बना डाले। देखने में ये पकौड़े बिल्कुल छोटे-छोटे सैंडल जैसे लगते हैं, जिसे देखकर बच्चे नखरे करने की बजाय खुशी-खुशी खाने के लिए दौड़ पड़े।

किसने शेयर किया वीडियो 

यह वीडियो फेसबुक पर Hetal’s Art नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में पूरी रेसिपी भी दिखाई गई है। पहले उन्होंने लौकी के मोटे गोल टुकड़े काटे। फिर कागज पर चप्पल के आकार का डिजाइन बनाकर लौकी पर रख दिया और उसी शेप में काट लिया। चप्पल की स्ट्रैप बनाने के लिए उन्होंने लौकी के छिलके की ही पतली पट्टियों और टूथपिक का इस्तेमाल किया।

इसके बाद इन चप्पल वाली लौकी को बेसन, नमक, मिर्च और मसालों के घोल में अच्छी तरह लपेटा और गर्म तेल में कुरकुरा होने तक तल दिया। तलने के बाद ये सुनहरे और क्रिस्पी चप्पल पकौड़े बिल्कुल असली चप्पल जैसे लग रहे थे। हेतल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा – “सैंडल के आकार की लौकी भजिया।”

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स 

वीडियो वायरल होते ही लोगों के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा – “नखरे करने वाले बच्चों को सब्जी खिलाने का सबसे बेस्ट तरीका।” तो दूसरे ने मजाक में कहा – “दो चप्पल लगा दो, एक चटनी के साथ।” इतना ही नहीं पंचायत वेब सीरीज के फैंस ने तो इन्हें प्रधान जी को खिलाने की सलाह दे दी।

कुछ यूजर्स ने मस्ती में लिखा, “दुनिया में इतने डिजाइन हैं, चप्पल ही खानी थी क्या?” तो किसी ने कहा, “आज बेटा अच्छा काम करेगा तो भी चप्पल खाएगा, बुरा करेगा तो भी।”

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो 

एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि बच्चों को खाने के प्रति आकर्षित करने के लिए खाने को अलग-अलग शेप और टेक्सचर में परोसना एक कारगर तरीका है। लौकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है लेकिन फीका स्वाद होने से बच्चे इसे पसंद नहीं करते। ऐसे में यह चप्पल के पकौड़े वाला आइडिया न सिर्फ क्रिएटिव है बल्कि प्रैक्टिकल भी है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here