हत्या के मामले में हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

0
8

हिसार: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस ने लेबर कॉलोनी, HAU क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए  आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राहुल निवासी हिसार के रूप में हुई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 अक्टूबर  की रात को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि लेबर कॉलोनी, HAU हिसार में सड़क पर एक युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। युवक के सिर पर चोट के निशान थे तथा खून बह रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए और घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सनी निवासी हिसार के रूप में हुई है

इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं आगामी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए हिसार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

एसपी हिसार का सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों के प्रति हिसार पुलिस का रुख बेहद सख्त है। अपराध करने वाला व्यक्ति चाहे कहीं भी छिप जाए या भागने का प्रयास करे, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून के हाथ अपराधियों तक अवश्य पहुंचेंगे और प्रत्येक आरोपी को कानून के दायरे में लाकर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

Reported By: Praveen Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here