लुवास परिसर में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली एकता दिवस रैली, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का दिया संदेश

0
6

हिसार: लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 1 हरियाणा आर एंड वी स्क्वाड्रन, एनसीसी के कैडेट्स द्वारा एकता दिवस रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनीत बुटोला के सक्षम नेतृत्व में किया गया।

कर्नल विनीत बुटोला के नेतृत्व में निकाली गई रैली

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। कैडेट्स ने देश की एकता एवं संप्रभुता बनाए रखने तथा समाज में आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का दिया संदेश

रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस आयोजन के माध्यम से कैडेट्स ने सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने पहल की सराहना की

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता देश की शक्ति का आधार हैं। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आपसी सद्भाव, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

 

Reported By: Praveen Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here