मुजफ्फरनगर में कार में जिंदा जले हरियाणा के छह लोग, एक महिला भी शामिल

0
9

मुजफ्फरनगर: पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी के पास हुआ, जहां हरियाणा से मुजफ्फरनगर की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

शव बरामद, एक महिला समेत छह की मौत  

सूचना पर तितावी थाना पुलिस, दमकल विभाग और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे छह लोगों के शव बाहर निकलवाए गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी मृतक हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले थे, हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

एसपी ने मौत की पुष्टि की, जांच जारी 

एसपी देहात महादिक अक्षय संजय ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Reported by: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here