ऑटो वाले चाचा की फर्राटेदार इंग्लिश ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'Where Do You Stay?' सुन लोग हैरान

0
5

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तूफान की तरह वायरल हो रहा है। यह वीडियो महाराष्ट्र के अमरावती का है, जहां एक ऑटो ड्राइवर चाचा ने अपनी फर्राटेदार इंग्लिश से सबको हैरान कर दिया। देखने में बिल्कुल आम से लगने वाले चाचा ने जैसे ही बोलना शुरू किया, सबकी बोलती बंद हो गई। वायरल वीडियो में चाचा ऑटो चलाते हुए नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने इंग्लिश में कहा, I am a very astonished gentleman. इसके बाद मुस्कुराकर पूछा, Where Do You Stay? बस यही दो लाइनें अब हर जगह छाई हुई हैं। लोग इसी डायलॉग पर रील बना रहे हैं, मीम बना रहे हैं और कमेंट में लिख रहे हैं, चाचा तो रॉकस्टार निकले।

वीडियो बनाने वाले लड़के को भी नहीं हुआ यकीन

वीडियो बनाने वाले लड़के को पहले लगा कि शायद चाचा मजाक कर रहे हैं। लेकिन चाचा पूरे आत्मविश्वास के साथ इंग्लिश में बात करते गए। उनका अंदाज ऐसा था कि सामने वाला भी हैरान रह गया। चाचा का कहना है कि इंग्लिश सीखना बहुत जरूरी है। भाषा सीखने के लिए न उम्र देखी जाती है, न काम देखा जाता है।

अब यह वीडियो हर फोन में घूम रहा है। कोई लिख रहा है, डिग्री से नहीं, हुनर से पहचान होती है। कोई लिख रहा है, चाचा ने तो बड़े-बड़े पढ़े-लिखों को फेल कर दिया। लोगों को चाचा की सादगी और उनका कॉन्फिडेंस सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।

कलाम से हो रही है तुलना

कुछ लोग चचा की तुलना पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से कर रहे हैं। उनका कहना है कि चाचा की बातों में वही सादगी और वही जुनून है। हालांकि एक बात पर सभी सहमत हैं कि हुनर की कोई उम्र नहीं होती और कोई काम छोटा नहीं होता। चाचा की यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो उम्र या काम की वजह से कुछ नया सीखने से पीछे हट जाते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर सीखने का जज्बा हो, तो ऑटो की सीट पर बैठकर भी इंग्लिश बोली जा सकती है और पूरी दुनिया का दिल जीता जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here