300 कैमरों ने खोला राज, दो शातिर गिरफ्तार, महिला को झांसा देकर उतरवाए थे सोने के गहने

0
7

नई दिल्ली: राजधानी में ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार होने वाले दो शातिर आरोपियों पर द्वारका जिला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बिंदापुर थाना पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से ठगी और चोरी के कुल तीन मामलों का खुलासा हुआ है।

 ठगी का मामला और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान 

द्वारका जिला डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि बिंदापुर थाने में एक महिला के साथ ठगी का मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि दो युवकों ने महिला को अपने झांसे में लेकर उसकी सोने की चेन और बालियां उतरवा ली थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में दोनों संदिग्धों की पहचान सूरज उर्फ चुगल और आकाश सोलंकी उर्फ कालिया के रूप में हुई। वारदात के बाद दोनों दिल्ली से बाहर फरार हो गए थे।

 गिरफ्तारी, बरामदगी और कबूलनामा 

28 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली कि दोनों उत्तम नगर इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें दबोच लिया। तलाशी में दो चोरी के मोबाइल फोन मिले।पूछताछ में आरोपियों ने शुकर बाजार, उत्तम नगर में महिला से गहने ठगने की वारदात कबूल की। पुलिस के मुताबिक, दोनों नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते थे। सूरज पर पहले से आठ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल नीरज, कांस्टेबल राहुल, आशीष और राजेश ने एसीपी भारत भूषण तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here