कुलदीप बिश्नोई का आज नए घर में गृह प्रवेश, हजारों समर्थक जुटेंगे, देसी घी के हलवे से स्वागत, CM सैनी नहीं आएंगे

0
7

हिसार: हिसार के आदमपुर क्षेत्र में एक बार फिर बिश्नोई परिवार राजनीतिक और पारिवारिक सक्रियता बढ़ाने जा रहा है। दिल्ली के साथ-साथ आदमपुर में भी परिवार समय बिताएगा भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का राजस्थानी शैली में बना नया आशियाना बनकर तैयार हो चुका है, आज परिवार का इसमें गृह प्रवेश होगा। इस समारोह को बिश्नोई परिवार कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ एक बड़ा सियासी संदेश देने की तैयारी में है। आयोजन स्थल आदमपुर अनाज मंडी में लगभग 50 हजार समर्थकों के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आएंगी, वहीं सीएम नायब सैनी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचेंगे

सुबह हवन से शुरू होगा प्रोग्राम कुलदीप बिश्नोई के करीबी पूर्व चेयरमैन नरेश जांगड़ा ने बताया कि गृह प्रवेश को लेकर सुबह आदमपुर मंडी स्थित नए भवन में हवन पूजन शुरू होगा। हवन करीब सवा दो घंटे तक चलेगा। इसके बाद कुलदीप कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे। बिश्नोई परिवार अब आगे से आदमपुर प्रवास के दौरान इसी नए भवन में ठहरेगा। इसके साथ ही आदमपुर में चौधरी भजनलाल के समाधि स्थल के पास एक विशाल स्वागत द्वार भी बनाया जाएगा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता कार्यक्रम में आएंगी

भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ के अनुसार, पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके बाद आदमपुर में उनके 2 से 3 स्थानों पर चाय के कार्यक्रम तय किए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में नहीं आएंगे।

भोजन में कढ़ी-चूरमा परोसा जाएगा

कार्यक्रम में 20 हजार लोगों के भोजन के लिए इंतजाम किए गए हैं। फतेहाबाद से हलवाई बुलाए गए हैं। मेहमानों को देसी घी का हलवा, कढ़ी और पारंपरिक चूरमा परोसा जाएगा। समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज दिनभर कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई कार्यक्रम को लेकर आदमपुर का दौरा करते रहे और तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

राजस्थानी हवेली लुक में बना 5.5 मंजिला मकान, जानें खासियतें

नक्काशीदार हवेली लुकः साढ़े पांच मंजिला यह इमारत राजस्थानी स्थापत्य कला पर आधारित है। इसमें बारीक नक्काशीदार खंभे और पारंपरिक हवेलियों जैसी बालकनियां बनाई गई हैं।

धौलपुर स्टोन का बाहरी ढांचा: बाहरी दीवारों पर

धौलपुर का प्रसिद्ध पत्थर लगाया गया है, जबकि प्रांगण में इंटरलॉकिंग टाइल्स ब्लॉक बिछाए गए हैं।
पीतल के स्टड वाले शीशम के दरवाजेः मुख्य प्रवेश द्वार पर शीशम की लकड़ी के बने शाही दरवाजे लगाए गए हैं, जिन पर पीतल के गोल स्टड लगे हैं जो इसे प्राचीन किले जैसा लुक देते हैं। 12 कमरे और थिएटर स्टाइल हॉलः मकान में कुल 12 कमरे हैं। ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय बनाया गया है।

एक मंजिल पर भव्य बिश्नोई और दूसरी पर कुलदीप बिश्नोई का निवास रहेगा। सबसे ऊपरी मंजिल पर आधुनिक जिम बनाया गया है। प्रवेश करते ही बड़ा हॉल है जिसमें थिएटर स्टाइल कुर्सी व्यवस्था और जाली वर्क की दीवारें हैं। आधुनिक ऑटोमैटिक लिफ्टः ऊपर की मंजिलों तक आवाजाही के लिए आधुनिक ऑटोमैटिक लिफ्ट के साथ-साथ सीढ़ियों की सुविधा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here