कनाडा के इस रेस्टोरेंट में 15 साल से छोटे बच्चों की एंट्री बैन, मालिक के फैसले पर छिड़ी बहस

0
7

नई दिल्ली: कनाडा के एक रेस्टोरेंट का नियम सोशल मीडिया पर बहस की वजह बन गया है। विनीपेग, मैनिटोबा में खुलने जा रहे जमैकन रेस्टोरेंट ‘मिस क्रिस्टीन किचन’ ने ऐलान किया है कि वहां 15 साल से कम उम्र के बच्चों को खाना खाने की इजाजत नहीं होगी। कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं, तो कई इसे परिवारों के साथ भेदभाव बता रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, रेस्टोरेंट की मालिक क्रिस्टीन पैटिसन ने बताया कि वह बड़ों के लिए शांत माहौल चाहती हैं, जहां लोग बिना रुकावट खाना खा सकें। रेस्टोरेंट 30 नवंबर को एलिस एवेन्यू में खुलेगा। यहां ब्रेज्ड ऑक्सटेल, जर्क चिकन और फ्राइड प्लांटेन जैसे जमैकन व्यंजन मिलेंगे। इसमें 30 लोगों के बैठने की जगह है।

कई लोगों ने पॉलिसी का समर्थन किया। कुछ माता-पिता का कहना है कि हर रेस्टोरेंट में बच्चों का आना जरूरी नहीं है। वहीं, विरोध करने वालों ने सवाल उठाया कि परिवारों को ऐसी जगहों से दूर रखना कितना सही है। पैटिसन के मुताबिक, कुछ ग्राहक पहले भी बच्चों से दूर बैठने या अलग समय पर टेबल देने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि काम के दौरान कई बार बच्चों को दूसरे ग्राहकों के खाने में बाधा डालते देखा है। उनके अनुसार, कम रोशनी और सीमित जगह वाला रेस्टोरेंट छोटे बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है।

ऑनलाइन रिव्यू को लेकर भी विवाद

पैटिसन ने दावा किया कि डाइन-इन सेवा शुरू होने से पहले ही कुछ लोगों ने ऑनलाइन एक-स्टार रिव्यू पोस्ट किए। इनमें खराब सर्विस और फूड पॉइजनिंग के आरोप लगाए गए थे। उन्होंने रिव्यू फेसबुक पर साझा कर हटाने की मांग की। मालकिन ने माना कि इस फैसले से कुछ ग्राहक दूर हो सकते हैं, लेकिन वह पॉलिसी नहीं बदलेंगी। छोटे बच्चों वाले परिवार टेकअवे के जरिए खाना मंगा सकते हैं।

ह्यूमन राइट्स कमीशन तक पहुंचा मामला

यह विवाद मैनिटोबा ह्यूमन राइट्स कमीशन तक पहुंचा। पैटिसन के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि भेदभाव की शिकायत पर जांच से पहले नुकसान या मानसिक परेशानी का सबूत जरूरी होगा। इसके बावजूद उन्होंने 30 नवंबर को खुलने के बाद भी 15 साल या उससे अधिक उम्र के ग्राहकों को ही बैठाकर खाना परोसने की बात कही। रिपोर्ट में बताया गया कि जेटब्लू और वर्जिन वॉयेज ने 18 साल से अधिक उम्र के यात्रियों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट का विकल्प पेश किया था।

कनाडा के एक रेस्टोरेंट का नियम सोशल मीडिया पर बहस की वजह बन गया है। विनीपेग, मैनिटोबा में खुलने जा रहे जमैकन रेस्टोरेंट ‘मिस क्रिस्टीन किचन’ ने ऐलान किया है कि वहां 15 साल से कम उम्र के बच्चों को खाना खाने की इजाजत नहीं होगी। कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं, तो कई इसे परिवारों के साथ भेदभाव बता रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, रेस्टोरेंट की मालिक क्रिस्टीन पैटिसन ने बताया कि वह बड़ों के लिए शांत माहौल चाहती हैं, जहां लोग बिना रुकावट खाना खा सकें। रेस्टोरेंट 30 नवंबर को एलिस एवेन्यू में खुलेगा। यहां ब्रेज्ड ऑक्सटेल, जर्क चिकन और फ्राइड प्लांटेन जैसे जमैकन व्यंजन मिलेंगे। इसमें 30 लोगों के बैठने की जगह है।

कई लोगों ने पॉलिसी का समर्थन किया। कुछ माता-पिता का कहना है कि हर रेस्टोरेंट में बच्चों का आना जरूरी नहीं है। वहीं, विरोध करने वालों ने सवाल उठाया कि परिवारों को ऐसी जगहों से दूर रखना कितना सही है। पैटिसन के मुताबिक, कुछ ग्राहक पहले भी बच्चों से दूर बैठने या अलग समय पर टेबल देने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि काम के दौरान कई बार बच्चों को दूसरे ग्राहकों के खाने में बाधा डालते देखा है। उनके अनुसार, कम रोशनी और सीमित जगह वाला रेस्टोरेंट छोटे बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है।

ऑनलाइन रिव्यू को लेकर भी विवाद

पैटिसन ने दावा किया कि डाइन-इन सेवा शुरू होने से पहले ही कुछ लोगों ने ऑनलाइन एक-स्टार रिव्यू पोस्ट किए। इनमें खराब सर्विस और फूड पॉइजनिंग के आरोप लगाए गए थे। उन्होंने रिव्यू फेसबुक पर साझा कर हटाने की मांग की। मालकिन ने माना कि इस फैसले से कुछ ग्राहक दूर हो सकते हैं, लेकिन वह पॉलिसी नहीं बदलेंगी। छोटे बच्चों वाले परिवार टेकअवे के जरिए खाना मंगा सकते हैं।

ह्यूमन राइट्स कमीशन तक पहुंचा मामला

यह विवाद मैनिटोबा ह्यूमन राइट्स कमीशन तक पहुंचा। पैटिसन के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि भेदभाव की शिकायत पर जांच से पहले नुकसान या मानसिक परेशानी का सबूत जरूरी होगा। इसके बावजूद उन्होंने 30 नवंबर को खुलने के बाद भी 15 साल या उससे अधिक उम्र के ग्राहकों को ही बैठाकर खाना परोसने की बात कही। रिपोर्ट में बताया गया कि जेटब्लू और वर्जिन वॉयेज ने 18 साल से अधिक उम्र के यात्रियों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट का विकल्प पेश किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here