लखनऊ: सोशल मीडिया आए दिन कोई न कोई वीडियो किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बना रहता है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें, वायरल वीडियो एक लड़की का है, जिसमें वह नशे की हालत में नजर आ रही है और सड़क पर हंगामा करते हुए दिखाई दे रही है. इतना ही नहीं इस दौरान लड़की पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुई नजर आई, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लेकिन क्या है पूरा मामला चलिए जानते है.
किसने शेयर किया वीडियो
बता दें, इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @thegaursaahab के नाम से शेयर किया है. सामने आई जानकारी के अनुसार, वीडियो मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र जा रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवती नशे की हालत में है किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है. वहीं जब पुलिसकर्मी भी उसे शांत कराने की कोशिश करते है तो वह उनकी बात को भी अनसुना कर देती है. यहां तक कि जब एक युवक उसका बीच-बचाव करने कोशिश करता है तो वह उसे भी थप्पड़ जड़ देती है. मामला यही नहीं रूका इस दौरान देखते ही देखते सड़क पर भीड़ इक्कठी हो जाती है और वहां मौजूद कई लोगों इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया.
किसने मिलने आई थी युवती
वीडियो में देखा जा सकता है युवती नशे की हालत में कहती हुई नजर आती है कि “मेरे बॉयफ्रेंड से मिलने आई हुई, कुछ दिक्कत है” जब पुलिस कर्मी उसे समझाने की कोशिश करते है कि वह बदतमीजी कर रही है तो वह कहती है उसने कोई बदतमीजी नहीं की. स्थानीय लोगों लोगों के अनुसार, ये हंगामा देर रात हाईवे पर हुआ, जिसके चलते राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
सोशल मीडिया यूजर ने किया रिएक्ट
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स युवती की कड़ी आलोचना करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “लिस वाले के हाथ कानून से बंधे है ..नहीं तो दो झापड़ पड़ते ही सारा नशा उतर जाता…” हालांकि इस दौरान पूरे संयम के साथ पुलिसकर्मियों ने मामले को संभालने की पूरी कोशिश की.















