जल्लोपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, रतिया, फतेहाबाद और टोहाना में कमल खिलाने का किया आह्वान

0
10

रतिया: गत दिवस भाजपा हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय डॉ. अर्चना गुप्ता पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा के जल्लोपुर स्थित निवास पर पहुंचीं। इस अवसर पर लक्ष्मण नापा ने अपने परिवारजनों एवं उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने रतिया, फतेहाबाद और टोहाना तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का कमल खिलाने के लक्ष्य के साथ पूरी ऊर्जा और समर्पण से जुटने का संदेश दिया।

विपक्ष के प्रचार का जवाब देने का आह्वान

उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार का जवाब भाजपा कार्यकर्ता तथ्यों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों के माध्यम से दें। कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं और जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।

लक्ष्मण नापा का आभार और संगठन मजबूत करने का संकल्प

पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और संगठन को मजबूत बनाने का विजन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे और कार्यकर्ताओं की एकजुटता, संगठन की मजबूती और जनसेवा का संकल्प ही भाजपा की असली ताकत है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, प्रदेश महामंत्री वेद फुलां, क्षेत्र के सरपंच साहेबान, चेयरमैनगण, भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Reported By: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here