जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, मुजफ्फरनगर में 14 केंद्रों पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण पूरा

0
8

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद की सभी तहसीलों और नगरीय क्षेत्रों में तैनात प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 नवंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इसके लिए जिले में कुल 14 प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए थे, जहां मास्टर ट्रेनर्स और फील्ड ट्रेनर्स ने कार्मिकों को जनगणना की प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

अधिकारियों को निर्देश, लापरवाही न बरतने की नसीहत

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक पूरी तरह प्रशिक्षित होकर ही मैदानी स्तर पर काम शुरू करें। उन्होंने जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

स्वगणना व घर-घर जनगणना की समय-सारिणी

प्रशासन के अनुसार, 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना कराई जाएगी, जबकि 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना की प्रक्रिया चलेगी। स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कॉलेजों और विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के माध्यम से अभियान भी चलाया जा रहा है।

Reported by: Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here