गर्लफ्रेंड के साथ कैसा है राहुल गांधी का रिश्ता, खुद बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

0
5

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा किस्सा सनुाया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच लिया। सोनिया गांधी आत्मकथा के विमोचन के मौके पर राहुल गांधी ने पहली बार सार्वजनिक मंच पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। राहुल ने बताया कि कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी पहली बार मिले थे। यह किस्सा सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग काफी हैरान रह गए।

जब कार्यक्रम में राहुल गांधी से उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि वो गर्लफ्रेंड अब कहां हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि अब वह उनकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि दोस्त हैं। राहुल के इस जवाब पर वहां मौजूद लोगों में हंसी और तालियों की गूंज सुनाई दी।

राजीव-सोनिया की बहस का किस्सा

इस दौरान राहुल गांधी अपने माता-पिता की जिंदगी से जुड़े कई निजी और दिलचस्प किस्से भी साझा किए। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने और प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी और राजीव गांधी को बहस करते हुए देखा था। राहुल के मुताबिक, उस समय राजीव गांधी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से फोन पर बात कर रहे थे। वहीं, सोनिया गांधी उनसे कुछ कहना चाह रही थीं और अपनी बात कई बार दोहरा रही थीं। इसी दौरान माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया और दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।

बचपन की यादें की साझा

राहुल गांधी ने परिवार से जुड़ी एक और याद साझा करते हुए कहा कि बचपन में उन्हें अपने माता-पिता का रिश्ता बेहद अलग और खास लगता था। उन्होंने बताया कि खाने के दौरान सोनिया गांधी, राजीव गांधी की गोद में बैठ जाया करती थीं। राहुल ने कहा कि उन्हें यह इतना सामान्य लगता था कि एक बार उन्होंने अपने एक दोस्त से पूछ लिया था कि उसकी मां उसके पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि हर परिवार का अपना अलग अंदाज होता है और मोहब्बत जताने का तरीका भी अलग होता है।

राहुल गांधी के इन निजी किस्सों ने कार्यक्रम को काफी भावुक और यादगार बना दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का रिश्ता प्यार, सम्मान और समझ पर टिका था, जो आज भी उनके लिए प्रेरणा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here