46 साल की मां और 22 साल का बेटा, 100 से ज्यादा बार संबंध बनाने का दावा, ऐसे खुला पूरा मामला

0
5
Viral
Pinterest

नई दिल्ली: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। एक घरेलू विवाद की जांच के दौरान पुलिस के सामने यह सनसनीखेज सच उजागर हुआ, जहाँ 46 वर्षीय एक महिला पर अपने ही 22 वर्षीय बेटे के साथ 100 से अधिक बार अवैध शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। क्रिस्टीना क्लेमेंस पर इनसेस्ट के अलावा घरेलू हिंसा और एडल्ट्री की धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस पूरे घटनाक्रम से महिला के पति पूरी तरह अनजान थे। उन्होंने बताया कि वे पत्नी के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रहे थे और इस घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। 
दोनों मां-बेटे को बंद कमरे में लंबे समय तक साथ देखकर उन्हें कभी-कभी शक जरूर होता था। खुलासे के बाद पुलिस ने मां और बेटे के खिलाफ करीबी रिश्तेदारों के बीच अवैध यौन संबंध के आरोप में मामला दर्ज किया है।

बेटे का चौंकाने वाला खुलासा

पोलक काउंटी के शेरिफ ग्रेडी जुड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला क्रिस्टीना क्लेमेंस ने अपने बेटे शेन क्लेमेंस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुलाया था। जब पुलिस की टीम शेन को गिरफ्तार करने पहुँची, तो उसने गुस्से में आकर अपनी मां के साथ चल रहे अवैध संबंधों की बात उजागर कर दी। 
उसने दावा किया कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद से ही उसके अपनी मां के साथ शारीरिक संबंध रहे हैं। अधिकारियों को पहले इस बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब शेन से अपनी बात दोहराने को कहा गया, तो उसने वही आरोप फिर से दोहराया। इसके बाद जब जासूसों ने क्रिस्टीना से पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि ऐसा लगभग 100 बार हो चुका है।

कानूनी कार्रवाई और जमानत की स्थिति

क्रिस्टीना क्लेमेंस पर इनसेस्ट के अलावा घरेलू हिंसा और एडल्ट्री की धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है। अदालत से उसे 6,250 डॉलर के मुचलके पर जमानत मिल गई है। दूसरी ओर, उसके बेटे शेन क्लेमेंस पर घरेलू हिंसा का अतिरिक्त मामला दर्ज है और वह फिलहाल पुलिस हिरासत में ही है। इस अनूठी और हैरान कर देने वाली आपराधिक घटना ने रिश्तों के ताने-बाने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here