वृंदावन में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 560 ग्राम एल्प्राजोलम पाउडर के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
9

वृंदावन: धर्मनगरी वृंदावन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में वृंदावन कोतवाली पुलिस ने जगन्नाथ घाट के पास परिक्रमा मार्ग से एक व्यक्ति को 560 ग्राम नशीले पाउडर (एल्प्राजोलम) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

तलाशी में मिला 560 ग्राम नशीला पाउडर

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन (44) पुत्र रमेश चंद्र निवासी चार संप्रदाय के पास, गौरा नगर कॉलोनी, वृंदावन के रूप में हुई है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि परिक्रमा मार्ग स्थित जगन्नाथ घाट के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 560 ग्राम एल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ।

अवैध नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here