T20 World Cup 2026: चेन्नई में भारतीय बल्लेबाजों का कहर, एक बार फिर टूटने से बचा श्रीलंका का विश्व रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को भले ही पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन श्रीलंका का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं हो सकी. टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज है.

0
7
World Cup
World Cup

चेन्नई: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने 3.4 ओवर में 48 रन जोड़कर टीम को आक्रमक शुरूआत दिलाई. सैमसन 24 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अभिषेक और ईशान किशन ने पारी को आगे बढ़ाया. अभिषेक ने 30 गेंदों पर 55 रन बनाए, जबकि किशन ने 38 रन की तेज पारी खेली. 

हार्दिक का तूफानी अर्धशतक

वहीं, 33 रनों का योगदान दिया और आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने आक्रमक पारी खेलकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया. हार्दिक पांड्या ने 50 और तिलक वर्मा ने 44 रन बनाए. भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बना डाले. इसी के साथ टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीम बन गई है. भारतीय टीम से पहले वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे 254 रन बनाए थे. 

भारत ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को भले ही पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन श्रीलंका का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं हो सकी. टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज है. श्रीलंका ने साल 2007 में खेले गए टी20 विश्व कप में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अब भारत का नाम शामिल हो गया है. तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज, चौथे नंबर पर आयरलैंड और पांचवें नंबर पर इंग्लैंड का नाम दर्ज है. 

भारतीय टीम में दो बदलाव

इस अहम मुकाबले के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर की जगह पर संजू सैमसन और उपकप्तान अक्षर पटेल की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है.  

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी टीम इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी. उन्होंने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हर किसी को अपनी भूमिका स्पष्ट है.

सूर्यकुमार ने कहा कि क्रिकेट में जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन हर मैच से कुछ सीख मिलती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले मुकाबले में जो भी हुआ, उसे पीछे छोड़कर टीम को आगे के मैचों पर ध्यान देना होगा. कप्तान के अनुसार, खिलाड़ियों का फोकस अब सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करने और जीत हासिल करने पर है.

भारत की प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह व  अर्शदीप सिंह.

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी व रिचर्ड नगारवा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here