नई दिल्ली: Motorola Razr Fold और Motorola Edge 70 Fusion को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में लॉन्च कर दिया गया है. Motorola Razr Fold की बात करें तो यह कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है. यह स्नोपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के साथ आता है. इस फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
Motorola Edge 70 Fusion की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट दिया गया है. इसमें 5200 एमएएच की बैटरी दी गई है. दोनों फोन्स की कीमत क्या हैं और फीचर्स क्या हैं, चलिए जानते हैं.
Motorola Razr Fold की कीमत और उपलब्धता:
Motorola Razr Fold आने वाले महीनों में लैटिन अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट और एशिया पैसिफिक के कुछ चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा. यूरोप में, मोटो पेन अल्ट्रा के साथ इसकी कीमत EUR 1,999 यानी करीब लगभग 2,14,200 रुपये है. इसे पैनटोन ब्लैकेंड ब्लू और पैनटोन लिली व्हाइट शेड्स में लॉन्च किया गया है. मोटोरोला एज 70 फ्यूजन की कीमत अभी पक्की नहीं है. यह लैटिन अमेरिका, EMEA और एशिया पैसिफिक के कुछ चुनिंदा देशों में मिलेगा.
मोटोरोला रेजर फोल्ड के स्पेसिफिकेशन्स:
यह ड्यूल सिम पर काम करता है. इसमें एक फिजिकल सिम है तो दूसरी eSIM है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित My UX पर चलता है. इसमें 6.6 इंच एलटीपीओ पोलेड कवर डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 165Hz और पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स है. फोल्ड होने पर इसमें 8.1 इंच का इनर एलटीपीओ पोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 2K रिजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है.
Motorola Razr Fold में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है. इसमें 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज दी गई है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का 1/1.28-इंच Sony LYTIA मेन सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है. फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. अंदर के डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है.
ये हैं अन्य फीचर्स:
इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और तीन माइक्रोफोन हैं. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, LTE, वाई-फाई 7, एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं. इसमें IP49 रेटिंग दी गई है. इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 80W चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
स्टैंडर्ड वेरिएंट के साथ, मोटोरोला ने मोटोरोला रेजर फोल्ड का एक स्पेशल FIFA वर्ल्ड कप 26 कलेक्शन एडिशन लॉन्च किया है. इसमें फुटबॉल आधारित डिजाइन एलिमेंट मौजूद है. इसके साथ ही टेक्सचर्ड डॉट पैटर्न भी दिाय गया है. इसके अलावा 24K गोल्ड-प्लेटेड एक्सेंट भी मौजूद है. इसमें मैट फिनिश और 26 टाइपोग्राफी है.

Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स:
इसमें 6.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है. इसमें IP69 +IP68-रेटेड बिल्ड है. यह स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट से लैस है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 710 सेंसर है. वहीं, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है. वहीं, तीसरा मैक्रो लेंस है. इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है. फोन में 68W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी दी गई है.
















