8 मई को बंद होने जा रहा है Instagram का ये जरूरी फीचर

0
7

नई दिल्ली: इंस्टाग्राम ऐप में एक चौंकाने वाला बदलाव किया गया है. 8 मई, 2026 के बाद से, Instagram अपने ऐप में मैसेज के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करना बंद कर देगा. इसका सीधा मतलब यह होगा कि इसके बाद से यूजर्स की चैट्स और मीडिया मेटा द्वारा देखी और पढ़ीं जा सकेंगी. इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम में ऐप के अंदर एक नोटिस शेयर कर दिया है. 

मैसेजिंग सेक्शन में जाकर और फिर Instagram Features पर टैप करके इसे देख सकते हैं. मेटा ने कहा है कि 8 मई 2026 के बाद से कुछ चैट्स से E2EE सुरक्षा हट जाएगी. अगर आपकी चैट्स पर इसका असर पड़ता है, तो ऐप आपको साफ-साफ बताएगा कि बदलाव होने से पहले आप अपने मैसेज, फोटो, वीडियो या अन्य मीडिया को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं. 

नया वर्जन डाउनलोड करने की जरूरत: 

अगर आप Instagram ऐप का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन डाउनलोड ऑप्शन को देखने के लिए या फिर अपना डाटा सेव करने के लिए आपको ऐप को उसके लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करना पडड सकता है. हालांकि, मेटा ने यह नहीं बताया है कि वह इस फीचर को क्यों हटा रहा है. कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि इस फीचर को इंस्टाग्राम के अलावा फेसबुक मैसेंजर जैसी दूसरी ऐप्स से हटाया जा रहा है या नहीं. फिलहाल इंस्टाग्राम पर ही इसका असर पड़ेगा. 

आखिर क्यों जरूरी होता है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन?

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन या E2EE एक ऐसा सिक्योर तरीका है, जिससे आपकी चैट, मैसेजेज को पूरी तरह प्राइवेट रखा जा सकता है. जब आप कोई मैसेज भेजते हैं तो आपको फोन पर मौजूद एक खास की से यह लॉक हो जाता है. इसे अनलॉक करने की key केवल उस मैसेज को रिसीव करने वाले के पास ही होती है. इस मैसेज को न तो मेटा, न तो हैकर्स और यहां तक की सरकारें भी उसे नहीं पढ़ सकती हैं. 

8 मई, 2026 के बाद से इंस्टाग्राम पर की जा रही कोई भी बातचीत मेटा पढ़ पाएगा. ऐसे में आपको पास काफी समय है अपनी जरूरी चीजों को डाउनलोड करने का. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here