संजू सैमसन ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाई

0
10

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में उभरती प्रतिभाओं की कहानियां अक्सर दिलचस्प होती हैं, लेकिन 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा एक किस्सा हाल ही में चर्चा का विषय बन गया. टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स कैंप की एक मजेदार घटना साझा की. 

जिसमें दिग्गज कोच राहुल द्रविड़ और युवा सूर्यवंशी के बीच हुई बातचीत ने सभी को हंसा दिया. जब सूर्यवंशी से उनके डेब्यू से पहले उनकी रणनीति के बारे में पूछा गया को उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया.

पहली ही गेंद से उड़ा देंगे……

नमन अवॉर्ड्स में बोलते हुए सैमसन ने खुलासा किया, ‘मैं उस समय एक मीटिंग में था. राहुल सर ने उसे कमरे में बुलाया और मुझसे कहा, ‘संजू, हमें उससे बात करनी है. वह अभी युवा है; हमें उसे सही राह दिखानी होगी.’ तो राहुल सर ने उससे पूछा, ‘वैभव, क्या योजना है?’

वैभव ने जवाब दिया, ‘कुछ नहीं सर, अगर हमें पहली गेंद मिली तो हम उसे पहले ही उड़ा देंगे.’ वैभव से इस जवाब की उम्मीद किसी को भी नहीं थी. सैमसन के के इस खुलासे ने हॉल में हंसी का माहौल बना दिया, यहां तक ​​कि आमतौर पर शांत रहने वाले द्रविड़ भी खुद को रोक नहीं पाए

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन

युवा बल्लेबाज ने अपने आईपीएल डेब्यू सीजन में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने सात मैचों में 206.56 के शानदार स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इस दौरान गुजरात टाइट्ंस के खिलाफ उनकी 35 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक पारी खास चर्चा में रही थी.

नमन पुरस्कार समारोह में क्रिकेट का जश्न

Board of Control for Cricket in India द्वारा आयोजित नमन पुरस्कार समारोह में भारत की पांच विश्व विजेता टीमों को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट की हालिया उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर भी बना.

अंडर-19 विश्व कप में भारत का दबदबा

2026 की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही. इस साल कई खिताब घर आए हैं. पहले तो ICC Under-19 Cricket World Cup 2026 के फाइनल में भारत ने England Under-19 team को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब जीता.

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए. इसके बाद आठ मार्च को भारत की सीनियर मेंस टीम ने भी इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here