मॉस्को में ड्रोन तबाही के बीच भारतीय की मौत, यूक्रेन-रूस युद्ध ने लिया खतरनाक मोड़

0
8
Moscow Drone Attack
Moscow Drone Attack

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा भीषण सैन्य संघर्ष अब और अधिक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है, जिसकी चपेट में वहां रह रहे विदेशी नागरिक भी आने लगे हैं. रविवार तड़के रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा किए गए एक बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने की मुहिम शुरू कर दी है.

भारतीय दूतावास मुस्तैद

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों ने बिना वक्त गंवाए अस्पताल का दौरा किया. जहां घायल भारतीय नागरिकों का इलाज चल रहा है. दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक बयान में कहा मॉस्को क्षेत्र में हुए हालिया ड्रोन हमले में हमारे एक भारतीय श्रमिक की जान चली गई है और तीन अन्य नागरिक घायल हुए हैं. फिलहाल घायल हुए तीनों भारतीयों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उनके बारे में विस्तृत चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार है. जेलेंस्की के अनुसार, यह हमला यूक्रेनी शहरों और बेकसूर नागरिकों पर रूस द्वारा लगातार किए जा रहे घातक हमलों का एक करारा और उचित जवाब है. बहरहाल, युद्ध क्षेत्र में भारतीय नागरिक की मौत के बाद नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय की चिंताएं बढ़ गई हैं और रूस में रह रहे अन्य भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा की जा रही है.

मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला

यूक्रेन की तरफ से यह अब तक का सबसे बड़ा और आक्रामक ड्रोन हमला था. रूस का दावा है कि उसने मुस्तैदी दिखाते हुए रातों-रात करीब 600 यूक्रेनी ड्रोनों को हवा में ही इंटरसेप्ट यानी नष्ट कर दिया. इसके बावजूद, इस भारी बमबारी से मॉस्को के कई हिस्सों में जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है. राजधानी के उत्तरी इलाके खिमकी में एक रिहायशी मकान पर ड्रोन गिरने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं पोगोरेल्की गांव में भी एक पुरुष और महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी. इस भीषण हवाई हमले में अब तक एक भारतीय सहित कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here