जैस्मीन सैंडलास के लाइव कॉन्सर्ट में अफरा-तफरी, बैरिकेड टूटते ही नीचे गिरे कई फैंस

0
5
Chaos at Jasmine Sandlas Live Concert Several Fans Fall as Barricades Collapse
Instagram: @jasminesandlas

मुंबई: फिल्म धुरंधर 2 में अपने आने ‘जाइये सजना’ के बाद से ही प्लेबैक सिंगर जैस्मीन सैंडलास किसी न किसी वहज से चर्चा में बनी हुई है. वहीं अब सिंगर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. बता दें, हाल ही में सिंगर अपने एक कॉन्सर्ट के लिए देहरादून पहुंची थी. इस दौरान चलते कॉन्सर्ट के बीच एक बड़ा हादसा ही गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल हो रहा है. 

कॉन्सर्ट में मची अफरा-तफरी 

कॉन्सर्ट में भीड़ होना आम बात होती है लेकिन कभी-कभी ये भीड़ लोगों की जान के लिए खतरा भी बन सकती है. इसका जीता-जगता उदहारण सिंगर जैस्मीन के हाल के कॉन्सर्ट में देखने को मिला, जहां फैन्स की भीड़ और ज्यादा प्रेशर के कारण बैरिकेडिंग टूट गया और लोग नीचे गिर पड़े. इस घटना के बाद कॉन्सर्ट वेन्यू में अफरा-तफरी मच गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग कॉन्सर्ट का मजा उठाते दिख रहे है, जिसके कुछ पलों बाद ही बैरिकेडिंग का एक हिस्सा टूट गया और लाइन में खड़े सभी लोगों का बैलेंस बिगड़ गया और सभी नीचे गिर पड़े.

वाहेगुरु का नाम जमती दिखी सिंगर 

घटना के बाद कॉन्सर्ट कुछ समय के लिए रोक दिया गया. वहीं स्टेज पर खड़ी जैस्मीन ने होनी परफॉरमेंस रोक दी और सिक्योरिटी गार्ड्स से मदद के लिए कहते हुए नजर आई. इसके साथ ही सिंगर ने अपने इंटरनल टीम से भी कहा कि हालत को संभाले और ध्यान दे कि किसी को चोट न आए. कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि इस घटना के बाद जैस्मीन काफी परेशान नजर आई और हालत संभालने तक “वाहेगुरु” का नाम जपते हुए दिखाई दी. 

सिक्योरिटी को बताया एग्रेसिव 

बता दें, बैरिकेडिंग टूटने के बाद सिक्योरिटी को एग्रेसिव बताते हुए कहा “मुझे ये देखकर बहुत दुख रहा है दोस्तों, क्या मेरी इंटरनल टीम इसे संभाल सकती है. आगे उन्होंने कहा “ये सिक्योरिटी वाले बहुत एग्रेसिव हैं. मैं चाहती हूं कि इंटरनल मेरी टीम इस सिचुएशन को हैंडल करे.” हालांकि जैस्मीन ने सिक्योरिटी से भी रिक्वेस्ट की कि वे हालात को सेंसिटिव तरीके हैंडल करें. बता दें, कॉन्सर्ट बीच में रुक जाने के कारण सिंगर ने सभी से माफी मांगते हुए ये भी कहा कि लोगों को सुरक्षा उनके लिए सबसे ऊपर है. इस घटना के बाद कॉन्सर्ट में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here