क्या एमएस धोनी के लिए खत्म हुआ आईपीएल का सफर? CSK ने ‘माही’ के रिटायरमेंट पर दी ये बड़ी अपडेट

0
7
MS Dhoni IPL Retirement
MS Dhoni IPL Retirement

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट का बड़ा थिएटर खत्म हुआ, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की गुजरात टाइटंस से 89 रन की करारी हार के बाद बात स्कोरकार्ड से हटकर एक ही सवाल पर आ गई। CSK आधिकारिक तौर पर IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। टीम का सफर थमते ही आधुनिक खेल का सबसे बड़ा सवाल फिर सामने आ गया: अब एमएस धोनी का क्या होगा?

क्या एमएस धोनी ने संन्यास ले लिया?

आपको बताते चलें कि कई महीनों से फ्रेंचाइजी ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी। एमएस धोनी ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला। वे ज्यादातर अवे मैचों में टीम के साथ ट्रैवल भी नहीं किए। फिर भी ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही टीम पर उनकी मौजूदगी का साया बना रहा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने हार के बाद कहा कि दुनिया को अगले साल पता चल जाएगा। इसके बाद बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने प्रेस रूम में आकर नंबर 7 के भविष्य पर सबसे साफ जानकारी दी।

CSK ने एमएस धोनी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

दरअसल गुजरात के खिलाफ कल खेले गए आखरी मैच के बाद जब कोच सिमंस से पूछा गया कि क्या यह धोनी का आखिरी सीजन था, तो वह हंस पड़े। उन्होंने कहा, क्या आप सच में मुझसे यह सवाल पूछ रहे हैं? सिमंस ने बताया कि धोनी नेट्स में बॉल को शानदार तरीके से हिट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें पहले कभी इतना अच्छा शॉट लगाते नहीं देखा। लेकिन पैर की चोट की वजह से उनके लिए दौड़ना बहुत मुश्किल था। इसलिए वह नहीं खेल पाए।

चोट ने रोका, लेकिन इरादा नहीं बदला!

एरिक सिमंस के शब्दों से साफ हुआ कि एमएस धोनी की प्रतिस्पर्धा की इच्छा पूरी तरह बनी हुई थी। वह मैदान पर उतरने के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन शरीर ने साथ नहीं दिया। बाद में अंगूठे में लगी नई चोट ने सीजन के आखिरी मैचों में वापसी की उम्मीद भी खत्म कर दी। धोनी अहमदाबाद के आखिरी मैच के लिए ट्रैवल भी नहीं किए और रांची लौट गए। चेपॉक में फैंस को शुक्रिया कहने के दौरान भी उनका अंगूठा टेप से बंधा दिखा था।

फैसला सिर्फ धोनी ही लेंगे

इस दौरान सिमंस ने यह भी स्पष्ट किया कि शारीरिक परेशानी के बावजूद आखिरी फैसला महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में ही है। उन्होंने कहा कि एमएस खुद जान जाएंगे कि वह कब तैयार हैं। अगर उन्हें लगेगा कि सही नहीं है तो वह नहीं खेलेंगे। अगर सही लगा तो खेलेंगे। वह टीम के हित में फैसला लेंगे, अपने लिए नहीं।

माही रैना को दिया तीन शब्दों का जवाब

गौरतलब है कि चेन्नई के आखरी घरेलू मैच के दौरान धोनी ने सुरेश रैना को एक हिंट दिया था। चेपॉक में रैना ने माही से पूछा कि क्या वह अगले सीजन एक आखिरी मैच खेलेंगे। धोनी ने दरवाजा बंद नहीं किया। उन्होंने बस कहा: Let me see! धोनी की भाषा में ये तीन शब्द वापसी की हरी झंडी के सबसे करीब हैं। यदि शरीर ने साथ दिया तो चेन्नई में फेयरवेल गेम के लिए पीली जर्सी में वे एक बार फिर दिख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here