जिम नहीं, ये आयुर्वेदिक आदतें बनाती हैं शरीर को फिट और मजबूत

0
9
It’s not the gym; these Ayurvedic habits make the body fit and strong.
Grok AI

नई दिल्ली: क्या आपकी सुबह भी भागदौड़ और तनाव के साथ शुरू होती है? जल्दी-जल्दी उठकर काम के लिए तैयार होना, जल्दबाजी में नाश्ता बनाना और फिर उसे फटाफट खाकर निकल जाना आजकल कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है. ऐसे में सेहत का ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है.

आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप शरीर और मन दोनों को स्वस्थ और संतुलित रखना चाहते हैं, तो अपनी रोजमर्रा की आदतों में कुछ आसान और अच्छी चीजों को शामिल करना जरूरी है. आइए जानते हैं, स्वस्थ और बेहतर जीवन के लिए आयुर्वेद क्या सलाह देता हैं.

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए आयुर्वेद क्या कहता है?

जिसे आज हम अपनी रोज़ की दिनचर्या या रूटीन कहते हैं, आयुर्वेद में उसे दिनचर्या कहा जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, स्वस्थ रहने के लिए हमारी जीवनशैली का तालमेल प्रकृति के नियमों के साथ होना चाहिए. सही समय पर सोना, उठना, खाना और आराम करना शरीर और मन को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

आइए जानते हैं, आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ और फिट रहने के लिए किन आसान आदतों को अपनाना चाहिए।

1. सुबह जल्दी उठें

आयुर्वेद के अनुसार, सूर्योदय से कुछ समय पहले उठना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, सुबह का शांत माहौल शरीर और मन को तरोताजा रखने में मदद करता है.

2. मुंह और दांतों की अच्छी तरह सफाई करें

दिन की शुरुआत दांतों और जीभ की सफाई से करें, इससे मुंह साफ रहता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है.

3. गुनगुना पानी पिएं

सुबह उठने के बाद एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीना फायदेमंद माना जाता है. चाहें तो इसमें नींबू, शहद या अदरक भी मिला सकते हैं.

4. हल्की एक्सरसाइज या योग करें

रोजाना कुछ समय योग, प्राणायाम या हल्की एक्सरसाइज के लिए निकालें,  इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और मन भी शांत रहता है.

5. शरीर और बालों पर तेल से मालिश करें

तेल से हल्की मालिश करने से शरीर को आराम मिलता और त्वचा व बालों को पोषण मिलता है.

6. मालिश के बाद स्नान करें

आयुर्वेद के अनुसार, तेल मालिश के बाद नहाना शरीर को ताजगी और आराम देने में मदद करता है. 

7. हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता करें

दिन की शुरुआत ऐसे नाश्ते से करें जो पौष्टिक हो और शरीर को ऊर्जा दे, ऐसा खाना चुनें जो आसानी से पच जाए और लंबे समय तक आपको एक्टिव बनाए रखे.

8. सही समय पर दोपहर का खाना खाएं

आयुर्वेद के अनुसार, दोपहर का भोजन समय पर करना बहुत जरूरी है,  कोशिश करें कि दोपहर का खाना 12 से 1 बजे के बीच खाएं, क्योंकि इस समय पाचन बेहतर तरीके से काम करता है.

9. दोपहर के खाने के बाद थोड़ा आराम

आयुर्वेद के अनुसार, दोपहर का खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करना फायदेमंद होता है. लेकिन जिन लोगों को कफ की समस्या है, उन्हें ज्यादा देर नहीं सोना चाहिए.

10. शाम को आराम और ध्यान

शाम के समय थोड़ा आराम करना और ध्यान (मेडिटेशन) करना शरीर और मन को शांत करता है और अच्छी नींद में मदद करता है.

11. रात का खाना हल्का और जल्दी खाएं

आयुर्वेद के अनुसार, रात का खाना हल्का होना चाहिए और इसे शाम 7 बजे तक खा लेना बेहतर माना जाता है. सोने से 2-3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here