नई दिल्ली: कुत्तों को इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाता है, लेकिन कई बार उनकी मासूमियत बिना किसी कोशिश के ही दिल जीत लेती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जिसमें पढ़ाई में जुटे बच्चों के बीच एक छोटा सा पप्पी पहुंचता है और अपनी प्यारी सी नींद से पूरे माहौल को खास बना देता है. इस दौरान न वह बच्चों को परेशान करता है और न ही उनका ध्यान भटकाता है.
वायरल वीडियो में कुछ बच्चे खुले स्थान पर बैठकर पढ़ाई करते दिखाई दे रहे हैं. सभी बच्चे अपनी किताबों और पढ़ाई में व्यस्त हैं और आसपास का माहौल काफी शांत है. तभी वहां एक नन्हा पप्पी पहुंच जाता है. बच्चों के बीच कुत्ते के आने पर अक्सर पढ़ाई का ध्यान खेल और मस्ती की तरफ चला जाता है, लेकिन यहां बिल्कुल अलग नजारा देखने को मिला. पप्पी ने बच्चों की पढ़ाई में कोई खलल नहीं डाला. उसने इधर-उधर घूमने या बच्चों के साथ खेलने के बजाय अपने लिए एक आरामदायक जगह तलाशनी शुरू कर दी. कुछ ही देर में उसे ऐसी जगह मिल गई, जहां वह आराम से बैठ सके.
नन्हे डॉगी को आई जोरदार नींद
आरामदायक जगह मिलते ही पप्पी ने वहीं सुकून से बैठना शुरू कर दिया. इसके बाद वह एक बच्चे की गोद में जाकर लेट गया और कुछ ही समय में गहरी नींद में सो गया. आसपास बच्चे अपनी पढ़ाई में लगे रहे, जबकि नन्हा डॉगी बेफिक्र होकर अपनी झपकी पूरी करता रहा. इस पूरे दृश्य की सबसे प्यारी बात यही रही कि पप्पी ने किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश नहीं की. उसने न तो भौंककर शोर किया और न ही बच्चों की किताबों या पढ़ाई के सामान से छेड़छाड़ की. वह बस चुपचाप बच्चे की गोद में आराम करता रहा.
बिना कुछ किए बन गया स्टडी सेशन का स्टार
पप्पी ने कोई खास करतब नहीं दिखाया और न ही ऐसी कोई हरकत की, जिससे लोग उसकी तरफ आकर्षित हों. इसके बावजूद उसकी मासूम मौजूदगी ने उसे पूरे स्टडी सेशन का सबसे खास हिस्सा बना दिया. एक तरफ बच्चे गंभीरता से पढ़ाई कर रहे थे और दूसरी तरफ नन्हा डॉगी आराम से सो रहा था. यही साधारण सा दृश्य इतना प्यारा था कि वीडियो देखने वाले भी उसकी मासूमियत पर फिदा हो गए. कई बार छोटी और सामान्य लगने वाली घटनाएं ही सबसे ज्यादा खुशी दे जाती हैं. इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.
लोगों को पसंद आया पप्पी का शांत अंदाज
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @updatedbharat.in से शेयर किया गया है. पोस्ट सामने आने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और यूजर्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं. एक यूजर ने लिखा कि कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त यूं ही नहीं कहा जाता. वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद पप्पी के सोने का समय हो गया था. एक यूजर ने बच्चों की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने भी डॉगी को बिना परेशान किए आराम से सोने दिया
कुछ लोगों ने पप्पी की नींद को बच्चों की पढ़ाई से जोड़ते हुए मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने कहा कि पढ़ाई के बीच पप्पी ने भी अपनी ‘क्लास’ लगा ली और आराम से सो गया. वहीं, एक अन्य यूजर ने उसकी मासूम नींद को देखकर कहा कि ऐसा नजारा किसी के चेहरे पर भी मुस्कान ला सकता है.











