हरियाणा के पलवल में पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को सौंपा आग के हवाले?

0
11
Palwal Haryana husband set his wife on fire after pouring petrol on her asked for household expenses
Palwal Haryana husband set his wife on fire after pouring petrol on her asked for household expenses

चंडीगढ़: हरियाणा के पलवल जिले से घरेलू हिंसा का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. बता दें, शहर की कालड़ा कॉलोनी में कथित तौर पर घर के खर्च को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। वहीं इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहे 19 वर्षीय बेटे के हाथ भी जल गए. 

घायल महिला का पहले जिला नागरिक अस्पताल में उपचार किया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले के सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है. लेकिन क्या है पूरा मामला चलिए जानते है.

पुलिस को दिया बयान 

पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय महिला ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि उसका पति होटल का व्यवसाय करता है और दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू खर्च और अन्य पारिवारिक मुद्दों को लेकर विवाद चलता आ रहा था. वहीं रविवार शाम पति शराब के नशे में घर पहुंचा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. इस दौरान विवाद बढ़ने पर पुलिस की आपातकालीन सेवा को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था. 

कब हुई ये घटना 

हालांकि मामला यही खत्म नहीं हुआ महिला ने आरोप लगाया कि देर रात करीब ढाई बजे वह रसोई में पानी पीने गई थी. इसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा और उस पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी. महिला की चीख सुनकर उसका 19 वर्षीय बेटा मौके पर दौड़ा और किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके हाथ भी झुलस गए. 

घटना के बाद परिजनों द्वारा दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार महिला करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है. 

आरोपी को किया गया गिरफ्तार 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए है. इन्हीं बयानों के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया, जिसके तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले के सामने आने के बाद घरेलू हिंसा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए है और लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here