निसान ने भारत में उतारी ‘बेबी पेट्रोल’ SUV टेक्टन, कीमत 10.49 लाख से शुरू

0
7
Nissan Unveils Baby Patrol SUV Tekton In India Bold Design Advanced Safety And Aggressive Pricing
Nissan Unveils Baby Patrol SUV Tekton In India Bold Design Advanced Safety And Aggressive Pricing

भारतीय मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में मुकाबला अब और टफ हो गया है। निसान ने भारत में अपनी नई C-सेगमेंट SUV टेक्टन को ग्लोबल प्रीमियर के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे “बेबी पेट्रोल” कह रही है क्योंकि इसका डिज़ाइन मशहूर निसान पेट्रोल से प्रेरित है। बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 20 जुलाई से होगी। साथ ही पहली 10,000 बुकिंग पर कंपनी खास इंटरेस्ट रेट भी दे रही है।

लॉन्च और कीमत

निसान टेक्टन की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है। ये SUV डस्टर प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसे भारत में ही बनाया जाएगा। यहां से इसे दुनिया भर में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा।

कंपनी ने इस लॉन्च के लिए एक्टर ऋतिक रोशन को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। निसान मैग्नाइट के बाद अब टेक्टन के जरिए सबसे ज्यादा बिकने वाले SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

डिज़ाइन में क्या है खास

पहली नजर में टेक्टन काफी बोल्ड लगती है। सामने बड़ी ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स और चौड़ा बोनट इसे रोड पर अलग पहचान देते हैं। पीछे कनेक्टेड टेललाइट्स और ऊंचा स्टांस इसे मॉडर्न लुक देते हैं।

अंदर केबिन को प्रीमियम रखा गया है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन और प्रीमियम फिनिश यूज की गई है। कंपनी ने 700 लीटर का बूट स्पेस भी दिया है जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा में से एक है।

इंजन, परफॉर्मेंस और डाइमेंशन

टेक्टन में दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इंजन 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ लिया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि ये इंजन शहर और हाईवे दोनों में बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और माइलेज देगा। सस्पेंशन और स्टीयरिंग को भारतीय सड़कों के हिसाब से ट्यून किया गया है।

डाइमेंशन:

लंबाई: 4,328 mm
चौड़ाई: 1,815 mm
ऊंचाई: 1,674 mm
व्हीलबेस: 2,657 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस: 212 mm
बूट स्पेस: 700 लीटर

सेफ्टी और फीचर्स

निसान ने इस बार सेफ्टी पर पूरा फोकस किया है। टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेंगे। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन कनेक्टिविटी और Google बिल्ट-इन के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है। निसान का टारगेट साफ है – डिज़ाइन, फीचर्स और आक्रामक कीमत के दम पर टेक्टन को Creta, Seltos और Grand Vitara जैसी कारों को टक्कर देनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here