WhatsApp पर क्यों मांगी जा रही जन्मतिथि? जानिए क्या भारत में बदलने वाले हैं नियम

0
6
WhatsApp Date of Birth
WhatsApp Date of Birth

नई दिल्ली: भारत में कई WhatsApp यूजर्स को इन दिनों ऐप पर अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करने का नोटिफिकेशन दिखाई दे रहा है. वहीं इस नए प्रॉम्प्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या कंपनी देश में भविष्य में लागू हो सकने वाले ऐज वेरिफिकेशन (Age Verification) नियमों की तैयारी कर रही है. हालांकि, फिलहाल इस संबंध में WhatsApp या भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

सोशल मीडिया पर सामने आया स्क्रीन शॉट 

इस दावे को सबसे पहले टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने अपने पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें WhatsApp यूजर्स से जन्मतिथि जोड़ने के लिए कह रहा है. स्क्रीनशॉट में यह भी मेंशन किया गया कि यह प्रक्रिया भारत सरकार के आने वाले नियमों के तहत की जा रही है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. 

आगे वेरिफिकेशन प्रोसेस 

दरअसल, WhatsApp पहले से ही अपने कुछ यूजर्स से उम्र संबंधी जानकारी मांगता रहा है. कंपनी के आधिकारिक सपोर्ट पेज के अनुसार, अकाउंट बनाते समय या कुछ खास फीचर्स का इस्तेमाल करने के दौरान यूजर्स से उनकी उम्र पूछी जा सकती है. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर कंपनी आगे वेरिफिकेशन के लिए अतिरिक्त जानकारी भी मांग सकती है. 

क्यों ली जा रही उम्र की जानकारी 

WhatsApp का कहना है कि अलग-अलग देशों के कानूनों का पालन करने और यूजर्स को उनकी उम्र के अनुरूप बेहतर अनुभव देने के लिए यह उम्र की जानकारी ली जा रही है. इससे Meta AI से जुड़े कुछ फीचर्स, Status और Channels में दिखाई देने वाले एडवर्टाइजमेंट और अन्य सेवाओं को बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलती है. कंपनी के अनुसार, उम्र संबंधी जानकारी का उपयोग सुरक्षा बढ़ाने, प्राइवेसी सेटिंग्स को बेहतर बनाने, कस्टमर सपोर्ट देने, नियमों का पालन कराने और कानूनी प्रक्रियाओं के लिए भी किया जा सकता है. कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यूजर की जन्मतिथि या उम्र अन्य लोगों को दिखाई नहीं देती.

ऐज वेरिफिकेशन के बाद इन प्लेटफॉर्म्स भी होंगे बदलाव 

इन खबरों के बीच भारत में हो रहे एज वेरिफिकेशन नियमों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. ऑस्ट्रेलिया पहले ही 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सख्त प्रतिबंध लागू कर चुका है, जबकि ब्रिटेन ने भी ऑनलाइन सेवाओं के लिए उम्र सत्यापन के नियम कड़े किए हैं. वहीं अगर  यदि भविष्य में भारत भी इसी तरह के नियम लागू करता है, तो WhatsApp के अलावा Telegram, Signal, Instagram और Snapchat जैसे प्लेटफॉर्म पर भी यूजर्स का ऐज वेरिफिकेशन फिलहाल इस विषय पर किसी आधिकारिक फैसले का इंतजार है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here