देहरादून: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक बेहद चिंताजनक और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रविंद्र नगर इलाके में रोजाना दूध की सप्लाई करने वाले एक दूधिया पर दूध में थूक मिलाने और लोगों को गुमराह करने के बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी की जाएगी।
आरोपी की सफाई और मौके पर हंगामा
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जब आरोपी से सवाल-जवाब किए गए, तो उसने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उसने रोते हुए कहा कि वह भला दूध में थूक क्यों मिलाएगा और उसका दावा था कि वह सिर्फ दूध की गुणवत्ता जांचने के लिए उसे सूंघ रहा था।
मौके पर बनी तनावपूर्ण स्थिति और भारी हंगामे के बीच लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी।
सीसीटीवी फुटेज और नाम छुपाने पर उपजा विवाद
मामले का खुलासा तब हुआ जब दूध खरीदने वाली एक स्थानीय महिला ने दूधिया को बर्तन में थूकते हुए अपनी आंखों से देखने का दावा किया। शंका होने पर मोहल्ले के लोगों ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में साफ दिखा कि बाइक पर दूध की टंकियां लेकर पहुंचा विक्रेता कैन का ढक्कन खोलकर उसे अपने मुंह के पास ले जा रहा है।
घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने उसे तुरंत घेर लिया। पूछताछ के दौरान दूधिया ने अपनी पहचान छुपाने का प्रयास किया और अपना नाम ‘प्रेम’ बताया, जबकि बाद में उसकी पहचान मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई। पहचान छिपाने और इस संदिग्ध हरकत से क्षेत्रवासियों का संदेह और गहरा गया।
मामला पुलिस की निगरानी में, जांच जारी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रविंद्र नगर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपी मोहम्मद शाहिद को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को फॉरेंसिक और तकनीकी रूप से खंगाला जा रहा है ताकि इस बात की स्पष्ट पुष्टि हो सके कि आरोपी सचमुच थूक रहा था या सिर्फ दूध सूंघ रहा था। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी की जाएगी।












