क्रिकेटर रमनदीप सिंह की दुल्हन बनीं चार्ली चौहान, लंबे समय से छिपा था रिश्ता

0
6
Charlie Chauhan secretly marries cricketer Ramandeep
Instagram/ @charliechauhan

मुंबई: ‘कैसी ये यारियां’ में मुक्ति वर्धन का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है. बता दें, हाल ही में खबर सामने आई है कि चार्ली ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ शादी कर ली है. रमनदीप इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं. वहीं कपल के शादी समाहरो की बात करें तो दोनों ने गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है. 

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें 

हालांकि, चार्ली और रमनदीप की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस को इस रिश्ते के बारे में पता चला. दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को लंबे समय तक लोगों की नजरों से दूर रखा था, ऐसे में अचानक शादी की खबर ने उनके चाहने वालों को काफी हैरान कर दिया  है. दोनों के लुक की बात करें तो शादी के दौरान चार्ली लाल और गोल्डन लहंगे में नजर आईं. उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ अपना ब्राइडल लुक पूरा किया, जिसमें चूड़ा, कलीरे और मांग-टीका खास तौर पर नजर आए. वहीं रमनदीप ने आइवरी रंग की शेरवानी के साथ लाल पगड़ी पहनी थी. 

गुरुद्वारे में निभाई शादी की रस्में 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों गुरुद्वारे में शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं और शादी का समारोह काफी निजी रखा गया था. इसमें परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की ही मौजूदगी नजर आई. इसके अलावा सोशल मीडिया सामने आए एक और वीडियो में कपल शादी के बाद खुशी से डांस करते हुए भी देखा गया. इसके अलावा चार्ली की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. टीवी एक्ट्रेस माही विज ने भी सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए चार्ली और रमनदीप को शादी की बधाई दी. इसके अलावा इंडस्ट्री के कई लोगों ने नए जोड़े को शुभकामनाएं दीं.

‘कैसी ये यारियां’ से मिली पहचान

एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो MTV Roadies 7 से की थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में काम किया. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी ‘कैसी ये यारियां’ में मुक्ति वर्धन के किरदार से मिली. इतना ही नहीं वह ‘MTV Webbed’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं. बता दें, चार्ली की निजी जिंदगी भी पहले सुर्खियों में रही है. उनका नाम अभिनेता और डांसर कुंवर अमर के साथ जुड़ा था और दोनों के रिश्ते ने उस समय खूब चर्चा बटोरी थी. अब रमनदीप सिंह के साथ शादी के बाद चार्ली अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत कर चुकी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here